विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Honda की कारों पर बंपर छूट: Amaze, City और Elevate पर पाएं 2.44 लाख तक का फायदा

Published: Wed, 16 Sep 2026 01:30 PM (IST)

Honda Discount September 2026: होंडा कार्स इंडिया दे ग्रेट होंडा फेस्ट के तहत अमेज, सिटी और एलिवेट जैसी गाड़ियों पर बड़े डिस्काउंट ऑफर दे रही है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Honda Cars India अपनी कई पैसेंजर व्हीकल पर फेस्टिव डिस्काउंट दे रही है। जापानी कार निर्माता कंपनी ने Amaze, City और Elevate जैसे अपने मॉडलों पर 2.44 लाख रुपए तक के डिस्काउंट की घोषणा की है। Honda Elevate पर सबसे ज्यादा 2,44,000 तक का फायदा मिल रहा है। वहीं, Honda Amaze सब-कॉम्पैक्ट सेडान के दूसरे जनरेशन मॉडल पर 57,600 रुपए तक का फायदा मिल रहा है।

Honda City और Amaze

तीसरी जनरेशन की Honda Amaze पर 66,000 रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं। दूसरी तरफ, भारत की सबसे लोकप्रिय मिड-साइज सेडान Honda City पर 1,51,900 रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं। हालांकि, ये मिलने वाले फायदे अलग-अलग वेरिएंट के आधार पर अलग हो सकते हैं।

Honda Amaze की कीमत

दूसरी जनरेशन की Honda Amaze की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6,97,700 रुपए है। वहीं, थर्ड जनरेशन की Honda Amaze की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7,65,400 रुपए है। Honda City की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11,99,900 रुपए है। इसके अलावा, Honda Elevate की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11,80,700 रुपए से शुरू होती है।

फेस्टिव ऑफर्स

कार निर्माता कंपनी इस फेस्टिव सीजन के दौरान देश भर में अपनी गाड़ियों की बिक्री बढ़ाने के लिए The Great Honda Fest के तहत ये ऑफर्स दे रही है। बता दें कि, Honda Cars India ने अगस्त 2026 में अपनी होलसेल में साल-दर-साल 10.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है।

Honda Cars India Festive Discounts & Pricing (September 2026)

Model Variant / Generation Starting Ex-Showroom Price Maximum Festive Discount
Honda Elevate ₹11,80,700 Up to ₹2,44,000
Honda City Mid-Size Sedan ₹11,99,900 Up to ₹1,51,900
Honda Amaze 3rd Generation ₹7,65,400 Up to ₹66,000
Honda Amaze 2nd Generation ₹6,97,700 Up to ₹57,600

यह भी पढ़ें- Volvo XC90 और XC60 प्लग-इन हाइब्रिड हुई लॉन्च, मिलेगी 200km तक की इलेक्ट्रिक रेंज और Google Gemini