Move to Jagran APP

Honda Activa बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर, Top 7 में इन्हें मिली जगह

Honda Activa फरवरी 2019 में सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर रही

By Shridhar MishraEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 04:59 PM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 08:41 AM (IST)
Honda Activa बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर, Top 7 में इन्हें मिली जगह
Honda Activa बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर, Top 7 में इन्हें मिली जगह

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Honda Activa के लिए फरवरी 2019 सबसे बेहतरीन महीना रहा। Honda Activa फरवरी 2019 में सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर रही। बता दें कि बिक्री के मामले में Honda Activa फरवरी 2018 में भी पहले स्थान पर थी। हम आपको फरवरी 2019 के 7 सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर,

loksabha election banner

Honda Activa

Honda Activa के फरवरी 2019 में 2,05,239 यूनिट्स बिके हैं। इस हिसाब से फरवरी महीने में यह सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर बन गई है। फरवरी 2018 में भी Honda Activa सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर थी, जहां इसके 2,47,377 यूनिट्स बिके थे।

TVS Jupiter

TVS Jupiter के फरवरी 2019 में 48,688 यूनिट्स बिके हैं। फरवरी 2018 की तरह ही TVS Jupiter फरवरी 2019 में भी दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर है। फरवरी 2018 में TVS Jupiter के 63,534 यूनिट्स बिके थे।

Suzuki Access

Suzuki Access के फरवरी 2019 में 48,265 यूनिट्स बिके हैं। फरवरी 2018 से तुलना की जाए तो Suzuki Access की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। फरवरी 2018 में चौथे स्थान पर रही Suzuki Access फरवरी 2019 में चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर है। फरवरी 2018 में Suzuki Access के 39,061 यूनिट्स बिके थे।

Honda Dio

Honda Dio के फरवरी 2019 में 45,071 यूनिट्स बिके हैं। फरवरी 2018 से तुलना की जाए तो Honda Dio की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। फरवरी 2018 में तीसरे स्थान पर रही Honda Dio फरवरी 2019 में चौथे स्थान पर आ गई है। फरवरी 2018 में Honda Dio के 41,556 यूनिट्स बिके थे।

Hero Destini 125

Hero Destini 125 सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर्स में टॉप 5 में शामिल है। Hero Destini 125 के फरवरी 2019 में 24,018 यूनिट्स बिके हैं।

TVS Ntorq

TVS Ntorq सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर्स में छठे स्थान पर है। TVS Ntorq के फरवरी 2019 में 16,370 यूनिट्स बिके हैं।

Hero Pleasure

Hero Pleasure के फरवरी 2019 में 15,264 यूनिट्स बिके हैं। फरवरी 2018 से तुलना की जाए तो Hero Pleasure की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। फरवरी 2018 में आठवें स्थान पर रही Hero Pleasure फरवरी 2019 में सातवें स्थान पर आ गई है। फरवरी 2018 में Hero Pleasure के 16,893 यूनिट्स बिके थे।

यह भी पढें:

इन 8 गलतियों की वजह से मिनटों में कट सकता है चालान, हो सकती है जेल

नई कार से की गईं ये 6 गलतियां पड़ सकती हैं बहुत भारी

Yamaha और Royal Enfield की इन बाइक्स से सड़क हादसों पर लगेगी लगाम        


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.