विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खरीदने के बाद भी लगभग 2 साल तक नहीं मिलेगी आपको ये गाड़ी, वेटिंग पीरियड का रोज बन रहा नया रिकॉर्ड

By Sonali SinghEdited By:
Published: Thu, 20 Oct 2022 01:30 PM (GMT+05:30)

Highest Waiting Period Car भारत में कुछ कारों की जबरदस्त बिक्री देखी जा रही है। इस वजह से कुछ कारों ...और पढ़ें

Highest Waiting Period Car In India, See Details
Highest Waiting Period Car In India, See Details

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Highest Waiting Period Car: अगर आप इस दिवाली एक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको बता दें कि भारत में कुछ गाड़ियों की जबरदस्त मांग देखी गई है। इस वजह से इन गाड़ियों को डिलीवरी के लिए आपको लगभग दो सालों तक इंतजार करना पड़ सकता है। इस वजह से आज हम आपके लिए 5 सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड वाली गाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं।

Mahindra Scorpio-N

टॉप-5 सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड वाली गाड़ियों की लिस्ट में पहला नाम महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन का आता है। इस एसयूवी को स्कॉर्पियो के नए जनरेशन मॉडल के रूप में लाया गया है। अगर आप आज महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन को खरीदते हैं तो इसकी डिलीवरी आपको 21 महीने बाद मिलेगी।

Mahindra XUV700

दूसरी सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड वाली कार भी महिंद्रा की ही है। इसकी XUV700 के लिए आपको 18 महीने तक इंतजार करना होगा। इसके डीजल मॉडल की मांग सबसे ज्यादा है। वहीं, इसके पेट्रोल मॉडल के डिलीवरी थोड़ी जल्दी होने की उम्मीद है।

Kia Carens

किआ की कैरेंस MPV के लिए आपको 17 महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है। इसके 1.5 लीटर मैनुअल प्रेस्टीज बेस मॉडल के लिए आपको सबसे ज्यादा इंतजर करना पड़ेगा।

Kia Sonet

किआ की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार सोनेट के लिए भी आपको इंतजर करना पड़ेगा। अगर इस कार को आप आज खरीदते हैं तो इसकी डिलीवरी के लिए आपको 11 महीने तक लॉन्च करना होगा।

Honda City Hybrid

सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड वाली कारों की लिस्ट में हाइब्रिड वाहनों के नाम भी हैं। इसमें होंडा सिटी e:HEV हाइब्रिड कार को खरीदने के लिए आपको 10 महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है। बता दें कि इस कार को भारत में इसी साल लॉन्च किया गया है और इसमें 26.5 kmpl की जबरदस्त माइलेज देखने को मिलती है।

ये भी देखें-

नाम नहीं सिर्फ 'लोगो' काफी है... जानिए कैसे मिली इन 5 सुपर लग्जरी कारों को उनकी पहचान

आपकी पेट्रोल कार भी बन सकती CNG, बस करना होगा इन आसान से टिप्स को फॉलो