Move to Jagran APP

Hero Xtreme 160R BS6 भारतीय बाजार में हुई पेश, जानें क्या है नया

भारतीय बाजार में Hero MotoCorp ने बिल्कुल नई Hero Xtreme 160R BS6 Bike को पेश किया है। (फोटो साभार Hero MotoCorp Twitter)

By Sajan ChauhanEdited By: Published: Wed, 19 Feb 2020 12:06 PM (IST)Updated: Wed, 19 Feb 2020 12:06 PM (IST)
Hero Xtreme 160R BS6 भारतीय बाजार में हुई पेश, जानें क्या है नया
Hero Xtreme 160R BS6 भारतीय बाजार में हुई पेश, जानें क्या है नया

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। देश की जानी-मानी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Hero MotoCorp ने बिल्कुल नई Hero Xtreme 160R को पेश किया है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि Hero MotoCorp की यह बाइक कैसी है और इसमें कुछ नया दिया जाएगा।

loksabha election banner

इंजन और पावर: इंजन और पावर की बात की जाए तो Hero Xtreme 160R में 160cc का BS6 इंजन दिया गया है जो कि 8500 Rpm पर 15 Bhp की पावर जेनरेट करता है। इस इंजन को इलेक्ट्रॉनिक FI टेक्नोलॉजी से लैस किया है। वहीं अगर स्पीड की बात की जाए तो यह बाइक महज 4.7 सेकेंड में 0 से 60 Km प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। ट्रांसमिशन की बात करें तो इंजन 5-स्पीड कंस्टेंट मैश गियरबॉक्स से लैस होकर आएगा।

इस मोटरसाइकिल को कंपनी ने डायमंड फ्रैम पर तैयार किया है। व्हील साइज की बात की जाए तो इस बाइक में 17-इंच के व्हील मिलेगा।

सस्पेंशन सिस्टम: सस्पेंशन सिस्टम की बात करें तो Hero Xtreme 160R के फ्रंट में 37mm टेलिस्कॉपिक फॉर्क्स और रियर में 7-स्टेप एडजेस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन मिलेगा।

ब्रेकिंग सिस्टम: ब्रेकिंग सिस्टम की बात की जाए तो Hero Xtreme 160R के फ्रंट में 276mm डिस्क ब्रेक और रियर में 220mm डिस्क ब्रेक मिलेगा।

फीचर्स

फीचर्स की बात की जाए तो नई Hero Xtreme 160R में LED हैडलैंप, LED टेललैंप, LED टर्न इंडीकेटर्स, हजार्ड लाइट स्विच, इंवर्टिड डिजिटल डिस्प्ले और इस सेग्मेंट में पहली बार साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ भी दिया जाएगा।

कलर ऑप्शन और वेरिएंट

नई Xtreme 160R ग्रे के साथ व्हाइट, ब्लू के साथ ग्रे और स्पोर्ट्स रेड के साथ ग्रे कलर कॉम्बिनेशन में उपलब्ध होगी। Xtreme 160R दो वेरिएंट में उपलब्ध है, पहला वेरिएंट फ्रंट डिस्क के साथ सिंगल-चैनल ABS और डबल डिस्क के साथ सिंगल-चैनल ABS में उपलब्ध है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.