Move to Jagran APP

इन 6 बाइक्स और स्कूटर्स की फरवरी महीने में हुई धुआंधार बिक्री

Hero Splendor फरवरी 2019 में सबसे ज्यादा बिकने वाली दो-पहिया वाहन रही

By Shridhar MishraEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 02:14 PM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 08:42 AM (IST)
इन 6 बाइक्स और स्कूटर्स की फरवरी महीने में हुई धुआंधार बिक्री
इन 6 बाइक्स और स्कूटर्स की फरवरी महीने में हुई धुआंधार बिक्री

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Hero Splendor के लिए फरवरी 2019 सबसे बेहतरीन महीना रहा। Hero Splendor फरवरी 2019 में सबसे ज्यादा बिकने वाली दो-पहिया वाहन रही। बता दें कि बिक्री के मामले में Hero Splendor फरवरी 2018 में दूसरे स्थान पर थी। फरवरी 2018 में Honda Activa सबसे ज्यादा बिकने वाली दो-पहिया वाहन थी। हम आपको फरवरी 2019 की 6 सबसे ज्यादा बिकने वाली दो-पहिया वाहन के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर,

loksabha election banner

Hero Splendor

Hero Splendor की फरवरी 2019 में 2,44,241 बाइक्स बिकी हैं। इस हिसाब से फरवरी महीने में यह सबसे ज्यादा बिकने वाली दो-पहिया वाहन बन गई है। Hero Splendor के फरवरी 2018 में 2,38,722 यूनिट्स बिके थे, जहां Hero Activa के बाद यह दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली दो-पहिया वाहन थी।

Honda Activa

Honda Activa के फरवरी 2019 में 2,05,239 यूनिट्स बिके हैं। फरवरी महीने में यह दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली दो-पहिया वाहन है। हालांकि, फरवरी 2018 के मुकाबले इसकी बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। फरवरी 2018 में Honda Activa के 2,47,377 यूनिट्स बिके थे, जहां Hero Activa सबसे ज्यादा बिकने वाली दो-पहिया वाहन थी।

Hero HF Deluxe

Hero HF Deluxe के फरवरी 2019 में 1,84,396 यूनिट्स बिके हैं। फरवरी महीने में यह तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली दो-पहिया वाहन है। फरवरी 2018 में भी Hero HF Deluxe बिक्री के मामले में तीसरे स्थान पर थी। फरवरी 2018 में Hero HF Deluxe के 1,65,205 यूनिट्स बिके थे।

Honda CB Shine

Honda CB Shine के फरवरी 2019 में 86,355 यूनिट्स बिके हैं। फरवरी महीने में यह चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली दो-पहिया वाहन है। फरवरी 2018 में भी Honda CB Shine बिक्री के मामले में चौथे स्थान पर थी। फरवरी 2018 में Honda CB Shine के 82,189 यूनिट्स बिके थे।

Bajaj Pulsar

Bajaj Pulsar की फरवरी 2019 में 84,151 बाइक्स बिकी हैं। फरवरी 2018 से तुलना की जाए तो Bajaj Pulsar की बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। बिक्री में मामले में इस बाइक ने नौवें स्थान से पांचवे स्थान पर छलांग लगाई है। फरवरी 2018 में Bajaj Pulsar की 60,772 बाइक्स बिकीं थी।

TVS XL Super

TVS XL Super की फरवरी 2019 में 75,001 बाइक्स बिकी हैं। फरवरी 2019 से तुलना की जाए तो TVS XL Super की बिक्री में एक स्थान की गिरावट आई है। बिक्री में मामले में TVS XL Super फरवरी 2018 में पांचवे स्थान पर थी, जो पिछले महीने छठे स्थान पर रही है। फरवरी 2018 में Bajaj Pulsar की 60,772 बाइक्स बिकीं थी।

यह भी पढें:

इन 8 गलतियों की वजह से मिनटों में कट सकता है चालान, हो सकती है जेल

नई कार से की गईं ये 6 गलतियां पड़ सकती हैं बहुत भारी

Yamaha और Royal Enfield की इन बाइक्स से सड़क हादसों पर लगेगी लगाम       


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.