विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hero MotoCorp ने Honda को फिर पछाड़ा, जानें कितना बढ़ा दोनों के बीच अंतर

By Ankit DubeyEdited By:
Published: Tue, 09 Apr 2019 11:35 AM (IST)

Hero MotoCorp ने हाल ही में वित्त वर्ष 2018-19 में घरेलू बाजार में टू-व्हीलर्स बिक्री के मामले में Honda से ...और पढ़ें

Hero MotoCorp ने Honda को फिर पछाड़ा, जानें कितना बढ़ा दोनों के बीच अंतर
Hero MotoCorp ने Honda को फिर पछाड़ा, जानें कितना बढ़ा दोनों के बीच अंतर

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Hero MotoCorp ने हाल ही में समाप्त वित्त वर्ष 2018-19 में घरेलू बाजार में टू-व्हीलर्स बिक्री के मामले में Honda से 20 लाख यूनिट्स से ज्यादा बिक्री करके अंतर और बढ़ा लिया है। हाल ही में कंपनियों द्वारा जारी आंकड़ों में बीते वित्त वर्ष में Hero MotoCorp की बिक्री 78,20,745 यूनिट्स की रही है। वहीं, Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI) की बिक्री 59,00,840 यूनिट्स की रही है।

Hero MotoCorp

वित्त वर्ष 2017-18 में Hero MotoCorp ने 75,87,130 यूनिट्स की बिक्री की थी। वहीं HMSI ने इस दौरान 61,23,877 यूनिट्स बेची थी। इस प्रकार HMSI पर Hero की बढ़त वित्त वर्ष 2019 में 19,19,905 यूनिट्स की रही है, जबकि वित्त वर्ष 2018 में यह आंकड़ा 14,63,253 यूनिट्स का रहा था। हीरो ने कहा कि बीते वित्त वर्ष में प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट में Xtreme 200 R तथा तेजी से बढ़ते 125cc स्कूटर सेगमेंट में Destini 125 के लॉन्च के साथ बिक्री में बढ़ोतरी का सिलसिला देखने को मिला है।

Honda ने 2020 तक Hero को पीछे छोड़ने का रखा लक्ष्य

वहीं, दूसरी ओर HMSI ने Hero को 2020 तक पीछे छोड़ने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। कंपनी के मुताबिक 2018-19 की दूसरी छमाही में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के चलते पहली छमाही में लाभ समाप्त हो गया है। HMSI ने कहा कि सितंबर 2018 में बढ़े हुए बीमा प्रीमियम जैसे त्यौहारी सीजन को प्रभावित किया है और त्यौहारी सीजन से पहले टू-व्हीलर इंडस्ट्री के स्टॉक बिल्डअप के लिए इन्वेंटरी बढ़ा दी। कंपनी ने कहा कि उसने इन्वेंट्री को सही करने और अपने डीलर पार्टनर को सपोर्ट करने के लिए घरेलू मांग के साथ स्पाई में फिर से सुधार किया।

तीसरे स्थान पर Bajaj

वित्त वर्ष 2019 में पूणे स्थित बजाज ऑटो ने टू-व्हीलर बाजार में तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई हुई है और कंपनी ने 26 फीसद की बढ़त के साथ 42,36,873 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि इससे बीते वित्त वर्ष 2017-18 में यह आंकड़ा 33,69,334 यूनिट्स का रहा था।