Hero Motocorp की नई किफायती एडवेंचर बाइक: Xpulse 200 से नीचे, 160cc इंजन
Hero ADV 160 Spied: हीरो मोटोकॉर्प अपनी किफायती ऑफ-रोड एडवेंचर बाइक लाने की तैयारी कर रही है जो इंपल्स नाम से वापसी करके कम कीमत में आ सकती है।

Image: RushLane

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्र, नई दिल्ली। Hero Motocorp पिछले कुछ समय में अपनी प्रीमियम मोटरसाइकिलों और स्कूटर्स की रेंज को बढ़ाने का काम कर रही है। इसी तरफ बढ़ते हुई कंपनी Hero Xpulse 421 लाने जा रही है, वहीं कम कीमत में एक किफायती एडवेंचर ऑफ-रोडर भी पेश करेगी। इसी के तहत अब Impulse एडवेंचर बाइक और ज्यादा किफायती कीमत के साथ आ सकती है।
तस्वीर और डिजाइन
इस मोटरसाइकिल की तस्वीर में यह Hero Motocorp की तरफ से एक छोटी ऑफ-रोड मोटरसाइकिल लगती है। पिछले महीने, Hero ने एक नई ऑफ-रोड मोटरसाइकिल के डिजाइन पेटेंट किए थे जिसे Xpulse 200 के नीचे पोजीशन किया जा सकता है। लेटेस्ट जासूसी तस्वीरों में नजन आने वाले यूनिट बिना किसी कवर के पूरी तरह प्रोडक्शन रेड लग रहा है।
कैसा है डिजाइन?
इस खास टेस्ट म्यूल की तस्वीर में टैंक श्राउड्स के साथ एक ऊंचा फ्यूल टैंक दिया गया है। डिजाइन पेटेंट से यह साफ हो चुका है कि इसमें फ्रंट बीक, एक सिंगल-पीस स्कूप-आउट सीट और बड़े साइड बॉडी पैनल्स दिए गए हैं। पेटेंट से यह पता चलता है कि इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स के साथ-साथ फ्रंट सस्पेंशन पर फोर्क गैटर्स जैसी खूबियां हैं।
आगे का पहिया मौजूदा Xpulse बाइकों की तरह 21 इंच का और पीछे का पहिया 18 इंच का लग रहा है। इसमें दोनों ही तरफ डिस्क ब्रेक भी देखा जा सकता है।
क्या मिलेंगे फीचर्स?
पेटेंट में बाईं तरफ साड़ी गार्ड दिखाया गया था जिसका मतलब है कि यह भारत-स्पेक वर्जन है लेकिन इसमें एक कार्बोरेटर भी नजर आता जो कुछ अफ्रीका बाजारों के लिए हो सकता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल-चैनल ABS, ब्लूटूथ के साथ पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
इंजन और विकल्प
डिजाइन पेटेंट से पता चलता है कि यह Xpulse 200 जैसा इंजन हो सकता है लेकिन इसके कुछ छोटे की संभावना हो 160cc का हो सकता है। यह Xtreme 160R 4V इंजन जैसा हो सकता है जो ऑयल-कूल्ड भी है।
