Hero की बाइक्स को मिला भारतीय ग्राहकों का साथ, नवंबर में बिके 6 लाख से ज्यादा मोटरसाइकिल्स
Hero MotoCorp की नवंबर सेल्स रिपोर्ट में बताया है कि कंपनी ने 6,10,252 यूनिट्स नवंबर महीने में बेचे हैं
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Hero MotoCorp ने नवंबर 2018 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। भारत की दिग्गज टू-व्हीलर निर्माता कंपनी ने बताया कि नवंबर महीने में उसके 6,10,252 यूनिट्स बिके हैं।
Hero MotoCorp की सेल्स रिपोर्ट की तुलना अगर नवंबर 2017 से की जाए, तो पिछले साल इस महीने में कंपनी के 605,270 यूनिट्स बिके थे। Hero की एंट्री लेवल बाइक को ग्राहकों ने पसंद किया है। इसके अलावा कंपनी को स्कूटर सेगमेंट में भी फायदा हुआ है।
Hero ने इसी साल अक्टूबर महीने में अपनी Hero Destini 125 स्कूटर को लॉन्च किया था। Hero Destini 125 को पावर देने के लिए इसमें 125 cc इंजन दिया गया है, जो 6750 rpm पर 8.7 bhp का मैक्सिमम पावर और 5000 rpm पर 10.2 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस बाइक में इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (IBS) स्टेंडर्ड ब्रेकिंग मिलता है। CBS ब्रेकिंग सिस्टम दोनों ही स्कूटर्स के स्टेंडर्ड वर्जन में उपलब्ध है। Hero Destini 125 के LX वेरिएंट की कीमत 54,650 रुपये है। वहीं, टॉप-एंड VX वेरिएंट की कीमत 57,500 रुपये है।
इसके अलावा कंपनी Hero XPulse के अपडेट वर्जन के साथ Hero XPulse 200T को अगले साल लॉन्च करने वाली है। उम्मीद की जा रही है कि Hero XPulse एडवेंचर बाइक्स में अब तक की सबसे किफायती बाइक होगी, जिसमें Hero Xtreme 200R का इंजन इस्तेमाल किया गया है। Hero XPulse की अनुमानित एक्स शोरूम कीमत करीब 1 से 1.1 लाख के बीच होगी।
वहीं, Hero MotoCorp अपनी XPulse की स्ट्रीट ओरिएंटेड 'touring' वर्जन XPulse 200T को जल्द लॉन्च कर सकती है। उम्मीद की जा रही है कि XPulse 200T साल 2019 की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है।