इन 8 रंगों में आती है Tata Harrier, कौन सा कलर मॉडल आपके लिए है सबसे बेहतर?
Tata Motors ने इसी साल Tata Harrier SUV को भारत में लॉन्च किया है जो 8 कलर वेरिएंट्स में आती है
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Tata Motors ने इसी साल Tata Harrier को भारत में लॉन्च किया है। यह कंपनी की एक पावरफुल SUV है जिसे भारतीय ग्राहकों की तरफ से काफी पसंद किया जा रहा है। यह SUV जब भारत में लॉन्च हुई थी तब हमने आपको इस गाड़ी से जुड़ी कई बड़ी बातों के बारे में बताया था। इसके अलावा बिक्री को लेकर इस गाड़ी का कैसा परफॉर्मेंस है इसकी भी हमने आपको जानकारी दी थी। आज हम आपको Tata Harrier के कलर वेरिएंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं। आसान भाषा में कहें तो Tata Harrier भारतीय बाजार में 8 कलर वेरिएंट्स यानी 8 रंगों में आती है। ऐसे में आज हम आपको इन सभी कलर वेरिएंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकी, आप अपनी पसंद की कलर मॉडल को चुन सकें। इसके अलावा हम आपको Tata Harrier के सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में भी बताएंगे। तो डालते हैं एक नजर,
कलर वेरिएंट्स- Tata Harrier भारतीय बाजार में 8 कलर वेरिएंट्स में आती है। इनमें
Atlas Black
Calisto Copper
Thermisto Gold
Ariel Silver
Telesto Grey
Orcus White
Calisto Copper Dual Tone
Orcus White Dual Tone
- परफॉर्मेंस- Tata Harrier में 2-लीटर का 4-सिलेंडर वाला टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 3750 आरपीएम पर 140 PS की पावर और 1750-2500 आरपीएम पर 350 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।
- डायमेंशन- Tata Harrier की लंबाई 4598 मिलीमीटर, चौड़ाई 1894 मिलीमीटर और ऊंचाई 1706 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 2741 मिलीमीटर है।
- ब्रेकिंग- Tata Harrier के फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है।
- कीमत- Harrier की कीमत 12.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जो 16.55 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) तक जाती है।
- आप हमे कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं कि आपको Tata Harrier का कौन सा कलर वेरिएंट पसंद आया।