Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हो जाइये तैयार! Harley-davidson x440 प्रीमियम मेड इन इंडिया बाइक कल होगी लॉन्च

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Sat, 03 Jun 2023 07:48 AM (IST)

    आप इसे 25000 रुपये की टोकन मनी देकर बुक करा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक Harley-Davidson X440 मोटरसाइकिल का प्रोडक्शन बिक्री और सर्विस हीरो मोटोकॉर्प द्वारा की जाएगी। लुक और डिजाइन के मामले में ये बाइक काफी प्रीमियम है। (जागरण फोटो)

    Hero Image
    4 june को लॉन्च होगी ये प्रीमियम बाइक

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। दुनिया की पॉपुलर दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Harley-Davidson कल यानी 4 जून को अपनी पहले किफायती मोटरसाइकिल Harley-davidson x440 को लॉन्च करने के लिए तैयार हैं। रॉयल एनफील्ड और जावा बाइक खरीदने वाले लोग इसकी कीमतों की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। अगर इसकी कीमतें 2 लाख से 3 लाख के बीच तक जाती है तो सच में जावा, रॉयल एनफील्ड, होंडा की मोटरसाइकिलों की मुसीबतें बढ़ने वाली हैं। इस मेड इन इंडिया प्रीमियम बाइक की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Harley-Davidson और Hero Motocorp की साझेदारी

    ये प्रोडक्ट Harley-Davidson और Hero Motocorp एक साथ मिलकर डेवलप कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 4 जून को इसकी कीमतों का भी खुलासा हो सकता है। अब इस बाइक से जुड़ी अधिक जानकारी कल ही मिल पाएगी।

    Harley-davidson x440 बुकिंग

    Harley-Davidson X440 मोटरसाइकिल के लॉन्च से पहले कंपनी ने भारत में अपने इस मॉडल के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। आप इसे 25,000 रुपये की टोकन मनी देकर बुक करा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक Harley-Davidson X440 मोटरसाइकिल का प्रोडक्शन, बिक्री और सर्विस हीरो मोटोकॉर्प द्वारा की जाएगी।

    Harley-davidson x440 दिखने में कैसी है?

    दिखने में यह काफी बड़ी उपस्थिति के साथ एक सुंदर मोटरसाइकिल प्रतीत हो रही है। इसकी डिजाइन पुरानी XR1200 रोडस्टर्स से प्रेरित लगती है। ये बाइक मस्कुलर दिखने वाले फ्यूल टैंक के साथ काफी बड़ी दिख रही है। तस्वीरों की बात करें तो यह बाइक पारंपरिक लंबी और कम क्रूजर की तुलना में एक रोडस्टर बाइक ज्यादा दिखती है। इसमें टेलीस्कोपिक फोर्क के बजाय USD फोर्क दिए जा सकते हैं।

    कितनी हो सकती है कीमतें?

    कीमत की बात करें तो हार्ले-डेविडसन एक्स 440 की कीमत 2.5 से 3 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच होनी चाहिए। कंपनी इसे जल्द लॉन्च करने की तैयारियों में है। अगर तीन लाख के अंदर ये बाइक हो जाती है कि तो सच में ये हार्ले की सबसे सस्ती बाइक होगी। देश में मैन्युफैक्चर होने की वजह से इसकी कीमतें कम हो जाएंगी। रॉयल एनफील्ड की कीमतें भी इसी प्राइस रेंज में आती हैं।