टू-व्हीलर्स के लिए गूगल मैप्स में आया नया मोड, दिखाएगा सबसे तेज रूट
मैप्स में टू-व्हीलर मोड चालकों को वो रास्ता दिखाएगा जहाँ कार और ट्रक नहीं जा सकते। साथ ही टू-व्हीलर चालकों के लिए खास ट्रैफिक और गंतव्य पर पहुंचने का समय भी बताएगा।
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। टू-व्हीलर चलाने वालों के लिए गूगल मैप्स पर टू-व्हीलर मोड की शुरुआत हो गई हैं। अभी तक भारत में गूगल मैप्स से ट्रैफिक का स्टेटस देखने के लिए कार, ट्रेन, पैदल या कैब जैसे ऑप्शन मोड से ही पता चलता था की कितना समय लगेग। लेकिन अब गूगल मैप्स एप में बाइकर्स भी अपने लिए बेस्ट रूट का चुनाव कर सकते हैं। गूगल ने एप में अब नेविगेशन रूट और बेहतर वॉयस असिस्टेंट फीचर जोड़ा है।
गूगल मैप्स में आया ट्रेवल मोड
गूगल के नेक्स्ट बिलियन यूजर्स टीम के वाइस प्रेजिडेंट सेनगुप्ता के अनुसार- '' गूगल मैप्स अपनी एप में नया ट्रेवल मोड लेकर आया है। अब तक इसके अंतर्गत ड्राइव, ट्रैन, बस और पैदल के विकल्प थे। इसमें अब भारत का पहला फीचर टू-व्हीलर मोड जोड़ दिया गया है। भारत में रजिस्टर कराए गए सभी गाड़ियों का 70 फीसदी हिस्सा दो पहिया वाहनों का है। इसी वजह से इस फीचर को सबसे पहले भारत में लॉन्च किया गया है।
क्या है इस फीचर में खास:
- मैप्स में टू-व्हीलर मोड चालकों को वो रास्ता दिखाएगा जहाँ कार और ट्रक नहीं जा सकते। साथ ही टू-व्हीलर चालकों के लिए खास ट्रैफिक और गंतव्य पर पहुंचने का समय भी बताएगा।
- काफी भारतीय नेविगेशन के लिए लोकल लैंडमार्क पर निर्भर होते हैं। एप का टू-व्हीलर मोड रूट में आने वाले बड़े लैंडमार्क के बारे में भी जानकारी देगा।
- आने वाले कुछ महीनों में टू-व्हीलर मोड को अन्य राष्ट्रों के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा।
- इससे पहले गूगल ने एक एप लॉन्च की थी जो यूजर्स के काफी मददगार साबित हो सकती है। इस एप के जरिए यूजर्स अपने डाटा को स्टोर और वायरलेस फाइल ट्रांसफर कर पाएंगे।
- इसे किसी भी थर्ड पार्टी वेबसाइट जैसे APK Mirror के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है।