सड़क सुरक्षा के लिए ग्लोबल NCAP शुरू करेगा 'स्टॉप द क्रैश' अभियान
ग्लोबल NCAP जल्द ही 'स्टॉप द क्रैश' अभियान शुरू करने जा रहा है।
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। भारत में हर साल सड़क हादसों में हजारों जानें जाती हैं। इसे रोकने के लिए ग्लोबल NCAP जल्द ही 'स्टॉप द क्रैश' अभियान शुरू करने जा रहा है। ग्लोबल NCAP (न्यू कार असाइनमेंट प्रोजेक्ट) भारत में बनी कारों के क्रैश टेस्ट रिजल्ट जारी करता है। इस अभियान में चौपहिया वाहनों के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल और एंटी लॉक ब्रेक्स को स्टैंडर्ड के तौर पर शामिल करने पर जोर देगा। इस अभियान की शुरुआत सालाना NCAP ग्लोबल वर्ल्ड कांग्रेस में की जाएगी। इसका आयोजन IRTE (इंस्टिट्यूट फॉर रोड ट्रैफिक एजुकेशन) के साथ मिलकर किया जा रहा है। यह आयोजन 26 से 29 सितंबर तक होगा।
'स्टॉप द क्रैश' अभियान में सभी प्लेटफॉर्म में ऑटोनोमस ब्रेकिंग सिस्टम लगाने पर भी जोर दिया जाएगा। फॉर-व्हीलर वाहनों के अलाना NCAP टू-व्हीलर्स के लिए भी एबीएस अनिवार्य करने पर जोर दे रहा है। भारत में टू-व्हीलर्स की बिक्री फॉर-व्हीलर्स से ज्यादा है। ऐसे में टू-व्हीलर्स पर सेफ्टी फीचर्स हादसों की संख्या काफी हद तक कम कर सकते हैं। इस अभियान की शुरुआत बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट से की जाएगी। इस दौरान सेफ्टी सिस्टम प्रदर्शित किए जाएंगे।
ग्लोबल NCAP के क्रैश टेस्ट में टाटा नेक्सन को मिले थे चार स्टार
ग्लोबल NCAP ने टाटा नेक्सन के क्रैश टेस्ट के रिजल्ट जारी किए हैं। इस SUV को 4-स्टार रेटिंग मिली है। नेक्सन के स्टैंडर्ड वर्जन में डबल एयरबैग्स, फ्रंटल डबल प्रीटेंंशनर्स, एबीएस ब्रेक और ISOFIX एंकरेज दिया गया है। इस कार को एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन के लिए चार स्टार और चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन के लिए 3 स्टार दिए गए हैं।
इस कार में दिए गए सेफ्टी फीचर ड्राइवर के सर और गर्दन और पैसेंजर की छाती को 64 किमी प्रति घंटे की स्पीड पर पूरी प्रोटेक्शन देते हैं। इसमें कंपनी ने ISOFIX चाइल्ड रेस्ट्रेन सिस्टम (CRS) के साथ ISOFIX एंकरेज दिया है। इसे चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 3 स्टार मिले हैं।