विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maruti eVX से लेकर Altroz EV तक, इन दो electric cars का लोग बेसब्री से कर रहे इंतजार

By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
Published: Tue, 13 Jun 2023 08:30 AM (IST)

Tata Motors Altroz EV में टाटा के Ziptronic इलेक्ट्रिक पावरट्रेन का उपयोग किया जाएगा। जो Nexon EV को भी पावर ...और पढ़ें

इन इलेक्ट्रिक कारों का देश में बेसब्री से हो रहा इंतजार
इन इलेक्ट्रिक कारों का देश में बेसब्री से हो रहा इंतजार

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। इंडियन मार्केट में इस समय एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक कारें हैं, इनकी डिमांड में भी तेजी से ग्रोथ देखा गया है। ऑटो एक्सपो में मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार को भी शोकेस किया गया था, वहीं टाटा की अल्ट्रोज ईवी को भी दिखाया गया था। ये वो दो ईवी हैं, जिनकी लॉन्चिंग का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइये जानते हैं इन गाड़ियों में क्या कुछ है खास?

टाटा का ईवी मार्केट में एकतरफा राज?

दुनिया के बाकी हिस्सों की तरह, भारत में भी बड़े पैमाने पर मार्केट प्लेयर और लग्जरी कार ब्रांड अपनी-अपनी इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च कर रहे हैं। मास-मार्केट सेगमेंट में, Tata Motors ने अपने Nexon EV, Tigor EV और Tiago EV के साथ इंडियन ईवी मार्केट शेयर को पहले ही हड़प लिया है। दूसरी ओर, वॉल्यूम के मामले में भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अभी तक इस सेगमेंट में प्रवेश नहीं किया है।

2020 ऑटो एक्सपो में पहली बार दिखी थी टाटा अल्ट्रोज ईवी

भारत में तीन इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करने के बाद, Tata Motors एक और प्योर इलेक्ट्रिक मॉडल, Tata Altroz ​​EV लाने की उम्मीद कर रही है। यह भारत की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कारों में से एक है, क्योंकि घरेलू कार ब्रांड ने 2019 जिनेवा मोटर शो और 2020 ऑटो एक्सपो में कॉन्सेप्ट कार को शोकेस किया था। दूसरी ओर, ऑटो एक्सपो 2023 में प्रदर्शित मारुति सुजुकी ईवीएक्स कॉन्सेप्ट ने बहुत ध्यान आकर्षित किया।

कब होगी लॉन्च

मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च होने में थोड़ा टाइम लगेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Maruti Suzuki eVX 2025 तक लॉन्च हो सकती है। वहीं टाटा अल्ट्रोज ईवी की लॉन्चिंग टाइमलाइन का कोई खुलासा नहीं हुआ है।

Tata Motors Altroz EV

Tata Motors Altroz EV में टाटा के Ziptronic इलेक्ट्रिक पावरट्रेन का उपयोग किया जाएगा। जो Nexon EV को भी पावर देता है। हालांकि, Nexon EV की तुलना में अपकमिंग Altroz EV में बड़ा बैटरी पैक मिलेगा। जिसके चलते इसकी रेंज नेक्सॉन ईवी की तुलना में 25-40% अधिक होगी।

Maruti Suzuki eVX

Maruti Suzuki evx Electric Suv में 60kWh बैटरी पैक से लैस होगी, जो पूरी तरह से चार्ज होने के बाद 550 किमी तक की ड्राइविंग रेंज प्रदान करती है।