फोर्ड ने पेश की अब तक की सबसे तेज मस्टैंग कोबरा जेट, बनेंगी महज 68 यूनिट
फोर्ड ने अपनी अब तक की सबसे तेज रेसिंग मस्टैंग पेश की है। इसका नाम 2018 मस्टांग कोबरा जेट रखा गया है।
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। फोर्ड ने अपनी अब तक की सबसे तेज रेसिंग मस्टैंग पेश की है। इसका नाम 2018 मस्टांग कोबरा जेट रखा गया है। यह एक लिमिटेड एडिशन रेसिंग कार होगी। इसे 1968 में आई ड्रैग स्ट्रिप्स की 50वीं एनिवर्सरी के मौके पर उतारा गया है। यह इस हफ्ते होने वाले बुडवार्ड ड्रीम क्रूज में डेब्यू करेगी। इसकी टॉप स्पीड 241 किमी प्रति घंटा है।
फोर्ड परफॉर्मेंस पार्ट के ग्लोबल डायरेक्टर एरिक सिन ने कहा कि पहली कोबरा जेट से लेकर नई कोबरा जेट तक, हमारी टीम लगातार पांच दशकों के लिए इसे कामयाब बना रही है। इसने मस्टांग फैन को अपनी परफॉर्मेंस कारें बनाने के लिए प्रेरित किया है।
2018 मस्टैंग कोबरा जेट में फोर्ड के 5.0 लीटर V8 इंजन का 5.2 लीटर वर्जन लगा है। यह 9 इंच के सॉलिड रियर एक्सेल के जरिए पावर सप्लाई करता है। नई मस्टांग कोबरा जेट रेस रेड और ऑक्सफोर्ड व्हाइट कलर में उपलब्ध होगी। इस पर 50वीं एनिवर्सरी के स्पेशल ग्राफिक्स और बैजिंग दिए हुए हैं। इसकी कुल 68 यूनिट्स बनाई जाएंगी। इसकी कीमत लगभग 91.38 लाख रुपये है।
फोर्ड मस्टैंग की बन चुकी है एक करोड़ यूनिट
फोर्ड मस्टैंग अब तक की सबसे पावरफुल कार मानी जाती है। इसे कई फेमस फिल्मों में इस्तेमाल किया गया है। अब इस कंपनी ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। फोर्ड मस्टैंग ने एक करोड़ यूनिट का निर्माण कर लिया है। अब तक किसी भी परफॉर्मेंस कार की इतनी यूनिट नहीं बनी है।
कंपनी की एक करोड़वीं कार 5.0 V8 कैब्रियोलेट थी। इसे विंबलडन व्हाइट कलर कोड में तैयार किया गया। फोर्ड मस्टांग की पहली कार इसी कलर कोड में बेची गई थी। हालांकि, इस कलर कोड में यह कार बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है। इसे व्हाइट कलर कोड में अमेरिका में बेचा जा रहा है।