Move to Jagran APP

लम्बे टूर के लिए ये हैं बेस्ट बाइक्स, जानिये खूबियां

जन और फ्यूल एफिशिएंसी के लिए टूर पर जाने वाले लोग रॉयल एनफील्ड को ही चुनते हैं। अब मार्केट में इसके कई ऑप्शन उपलब्ध हैं जिन्हें लंबे सफर के लिए आप चुन सकते हैं।

By Bani KalraEdited By: Published: Thu, 19 Jul 2018 11:13 AM (IST)Updated: Mon, 23 Jul 2018 08:44 AM (IST)
लम्बे टूर के लिए ये हैं बेस्ट बाइक्स, जानिये खूबियां
लम्बे टूर के लिए ये हैं बेस्ट बाइक्स, जानिये खूबियां

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। लंबी दूरी के सफर के लिए रॉयल एनफील्ड हमेशा से लोगों की पहली पसंद रही है। हाई लॉ-एंड टॉर्क इंजन और फ्यूल एफिशिएंसी के लिए टूर पर जाने वाले लोग रॉयल एनफील्ड को ही चुनते हैं। अब मार्केट में इसके कई ऑप्शन उपलब्ध हैं जिन्हें लंबे सफर के लिए आप चुन सकते हैं। आइये जानते हैं ऐसी मोटरसाइकिल के बारे में-

loksabha election banner

Yamaha Fazer250

दिल्ली में इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.29 लाख रुपये से शुरू होती है। यह बाइक पिछले साल लॉन्च हुई FZ25 पर बेस्ड है। इसमें ऑल-एलईडी हेडलैंप सिस्टम और एग्रेसिव डिजाइन दिया गया है। लंबी दूरी के सफर के लिए यह एक अच्छी पसंद है। इसमें 249 cc का ऑयल-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 20.4 bhp की पावर और 20 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

Bajaj Avenger Cruise 220

दिल्ली में इसकी कीमत 95,923 रुपये (एक्स शोरूम) है। इसे कुछ समय पहले भारत में लॉन्च किया गया था। इसका 180 cc इंजन वाला वेरिएंट वाली भारत में मौजूद सबसे सस्ती क्रूज बाइक है। इसमें स्पोक व्हील और बड़ी विंडस्क्रीन दी गई है। अवेंजर क्रूज में 220 cc इंजन दिया गया है जो 18.8 bhp का पावर और 17.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

Mahindra Mojo

इसकी कीमत 1.79 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) है। यह महिंद्रा की सबसे महंगी बाइक है। इसमें 295 cc का इंजन दिया गया है जो 27b bhp का पावर और 30 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसके फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 21 लीटर है। आरामदायक राइडिंग पोजिशन के कारण इसे चलाना काफी आसान है।

Bajaj Dominar 400

बजाज की यह बाइक 373 cc इंजन के साथ आती है। यह इंजन 34.5 bhp का पावर और 35 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें फुल एलईडी हेडलैंप सेट-अप दिया गया है। इसका एबीएस वेरिएंट भी उपलब्ध है। आरामदायक राइडिंग पोजिशन, दमदार इंजन और फ्यूल इंजेक्शन के चलते यह बाइक लंबे सफर के लिए अच्छी पसंद हो सकती है। इसकी कीमत 1.48 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) है।

UM Renegade

स्पोर्टी लुक वाली यह बाइक भारत में ज्यादा पॉपुलर नहीं हो पाई है। यह स्पोर्ट्स एस और कमांडो, दो वेरिएंट में उपलब्ध है। कमांडो ऑप्शनल विंडस्क्रीन और स्पोक व्हील के साथ आती है। रेनेगेड में सिंगल सिलेंडर 279 cc इंजन लगा है जो 25.4 bhp की पावर और 23 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसकी आरामदायक सीटिंग पोजिशन और बैकरेस्ट इसे लंबी दूरी के लिए परफेक्ट बाइक बनाती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.