Move to Jagran APP

Lamborghini की पहली Electric Car होगी 2+2 grand tourer, कंपनी ने दी जानकारी

First Lamborghini Electric car कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को 2+2 ग्रैंड टूरर के रूप में पेश करेगी। ये कंपनी की पहली Pure Electric कार होगी। Lamborghini की ये इलेक्ट्रिक कार Porsche 911 EV को टक्कर दे सकती है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)।

By Rammohan MishraEdited By: Rammohan MishraPublished: Fri, 31 Mar 2023 06:30 PM (IST)Updated: Fri, 31 Mar 2023 06:30 PM (IST)
Lamborghini की पहली  Electric Car होगी 2+2 grand tourer, कंपनी ने दी जानकारी
Lamborghini's first Electric Car will be a 2+2 grand tourer

नई दिल्ली ऑटो डेस्क। इटली की प्रीमियम कार निर्माता Lamborghini अपने एक प्योर इलेक्ट्रिक मॉडल पर काम कर रही है। कंपनी इसे 2028 के अंत तक लॉन्च कर सकती है। हाल ही में एक जानकारी सामने आई है कि कंपनी ये All electric car 2+2 ग्रैंड टूरर के रूप में पेश करेगी। इससे पहले कहा जा रहा था कि ये कार एक क्रॉसओवर हो सकती है। इसके बारे में कंपनी ने कुछ जानकारी साझा की है।

loksabha election banner

कैसी होगी Lamborghini की पहली Electric Car

कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को 2+2 ग्रैंड टूरर के रूप में पेश करेगी। ये कंपनी की पहली Pure Electric कार होगी। इसकी डिजाइन की बात करें तो ये नई बॉडी स्टाइल के रूप में पेश की जा सकती है। कंपनी ने जानकारी दी है कि इस Electric Car में Urus जैसी छमता नहीं होगी। साथ ही कंपनी ने उन अफवाहों का भी खंडन किया है कि नया मॉडल एक क्रॉसओवर हो सकता है। हालांकि, उम्मीद है कि ये ईवी अधिक ग्राउंड क्लियरेंस के साथ पेश की जाएगी। इसमें लेम्बोर्गिनी के पुराने मॉडल वाले कुछ रेट्रो स्टाइलिंग तत्व हो सकते हैं। Lamborghini की ये इलेक्ट्रिक कार Porsche 911 EV को टक्कर दे सकती है।

Lamborghini की पहली Electric Car का मोटर

कंपनी द्वारा पेश की जाने वाली पहली इलेक्ट्रिक कार sophisticated axial flux motor technology के साथ पेश की जा सकती है। अन्य कारों की तुलना में कंपनी इसे अधिक शक्तिशाली बना सकती है। ये एक 4-सीटर 2+2 ग्रैंड टूरर कार होगी।

Lamborghini लेकर आई है नई कार 

कंपनी ने Aventador को पेश करने के तेरह साल बाद अपनी नई कार Revuelto से पर्दा उठाया है। Aventador की तरह Revuelto भी V12 से लैस है। कंपनी ने इसे शार्प और एज डिजाइन थीम के साथ पेश किया है। हालांकि ये आपको कई मामलों में  Adventador जैसी ही नजर आएगी। कंपनी इसे भारत में नवंबर माह के अंत तक पेश कर सकती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.