भारत में पहली बार इन कारों के साथ एंट्री की थी इन विदेशी कंपनियों ने, जानिये
इस रिपोर्ट में हम उन विदेशी कार कंपनियों के बारे में बात कर रहे हैं जिन्होंने अपनी पहली कार को भारत में लॉन्च किया था
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। एक जमाना था जब भारत में गिनी चुनी ही कार कंपनियां हुआ करती थीं, लेकिन आज के इस बदलते दौर में कई बड़ी इंटरनेशनल कार कंपनियां आ चुकी हैं और भारत को मैन्यु0फैक्चलरिंग का हब बना रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं भारत में पहली कार कौन सी थी? वो कौन-कौन सी कंपनियां थी जिन्होने अपनी पहली कार से भारत में शुरुआत की? आइये जानते हैं इस रिपोर्ट में....
इतिहास पर एक नजर: भारत में ऑटोमोबाइल का इतिहास नया नहीं है, आपको बता दें कि भारत की पहली कार हिंदुस्ताान मोटर्स की कार थी जो वर्ष 1942 में आई थी। लेकिन वर्ष 1897 में पहली बार किसी कार को भारत में चलते हुए देखा गया। लेकिन 1983 में आई मारुति सुजुकी इंडिया (मारुति उद्योग) की पहली कार 800 ने ऑटोमोबाइल की दुनियां में ऐसा नाम कमाया की आज भी यह कार भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है।
सुजुकी की पहली कार भारत के लिए: जापानी कार निर्माता कंपनी सुजुकी ने भारत में मारुति के साथ मिलकर अपनी कार 800 को 1983 में पेश किया था। उस समय कंपनी का नाम मारुति उद्योग लिमिटेड था। उस समय देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पहली मारुति 800 की चाबी कंपनी के पहले कस्ट मर हरपाल सिंह को दिसंबर 1983 में दी।
कोरिया की कंपनी हुंडई की पहली कार: साउथ कोरिया की कार कंपनी हुंडई ने भारत में 6 मई 1996 में हुंडई मोटर इंडिया के नाम से एंट्री ली थी। यूज़ बात अपनी पहली कार सेंट्रो को 23 सितंबर 1998 को लॉन्चए किया गया। हुंडई आज देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी है।
जब होंडा ने ली भारत में एंट्री: भारत में वर्ष 1995 में होंडा ने दस्तक दी थी। उस समय होंडा ने भारत में ऊषा इंटरनेशनल ऑफ सिद्धार्थ श्रीराम ग्रुप के साथ मिलकर होंडा सिएल कार्स इंडिया लिमिटेड के नाम से कंपनी की शुरुआत की थी। लेकिन वर्ष 2012 में होंडा ने ऊषा इंटरनेशनल ऑफ सिद्धार्थ श्रीराम ग्रुप का पूरी हिस्सेदारी खरीद ली थी जिसके बाद कंपनी का नाम होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड रख लिया। होंडा ने भारत में अपनी पहली कार सिटी को वर्ष 1998 में लॉन्च किया था और यह कार आज भी लोगों की पसंदीदा कार बनी हुई है।
टोयोटा की पहली एंट्री: वर्ष 1997 में टोयोटा मोटर कॉरपोरेशन ने किर्लोस्कर ग्रुप के साथ मिलकर भारत में दस्तक दी थी। इसके बाद वर्ष 2000 में टोयोटा ने अपनी पहली MPV क्वालिस को भारत में लॉन्च किया था। आपको बता दें कि उस समय क्वालिस की शुरुआती कीमत 4.59 लाख रुपए थी। क्वालिस आते ही भारत में इतनी जबरदस्त हिट साबित हुई कि जिसकी टोयोटा को भी उतनी उम्मीद नहीं थी और इस गाड़ी ने मार्केट पर कब्जा कर लिया था।