भारत में इस दिन लॉन्च होगी करोड़ों की कीमत वाली फरारी पोर्टफिनो
फेरारी भारत में अपनी नई कार पोर्टफिनो लॉन्च करने को तैयार है। इस कार का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है।
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। फेरारी भारत में अपनी नई कार पोर्टफिनो लॉन्च करने को तैयार है। इस कार का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। इस कार को 28 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इसे कैलिफोर्निया टी के रिप्लेसमेंट के तौर पर लॉन्च कर रही है। माना जा रहा है कि इसकी कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये के आसपास रह सकती है। हालांकि, इसकी ऑफिशियल जानकारी लॉन्चिंग के समय ही मिल पाएगी।
यह कार हार्डटॉप कन्वर्टिबल है। इसमें पावरफुल 3.9 लीटर ट्विन टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन लगा है जो 592 bhp की पावर और 760 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यही इंजन फरारी 488 में लगा है। पावरफुल इंजन की वजह से यह कार 1-100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड महज 3.5 सेकंड में पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 320 किमी प्रति घंटा है।
इसके लुक्स की बात करें तो यह फरारी के आइकॉनिक रेड कलर में आएगी। इसका लुक काफी शार्पर और अग्रेसिव है। फ्रंट में लार्ज सेंट्रल ग्रिल और शार्प एलईडी हेडलैंप्स, फ्रंट बंपर पर ट्विन सेकेंड्री इनटेक दिया गया है। साथ ही फ्रंट फेंडर्स पर एयर फिन्स और वेंट दिए जाएगा।
साइड में कार्बन फाइबर साइड स्कर्ट और टेललैंप्स तक जाने वाली रियर व्हील आर्च दी जाएगी। इसका रियर डिजाइन बिल्कुल नया होगा। इसमें ट्विन टैल लैंप्स लगे हैं जो क्वाड एग्जॉस्ट सेटअप को अलग करते हैं। इसका रियर लुक काफी अग्रेसिव है।
केबिन का जिक्र करें तो इसमें कंपनी का सिग्नेचर लुक नजर आएगा। पोर्टफिनो में 10.2 इंच टचस्क्रीन और पैसेंजर के लिए अलग से स्क्रीन दी गई है। इसमें 4 लोग आसानी से बैठ सकते हैं। इसमें नया विंड डिफ्लेक्टर डिजाइन दिया गया है जो केबिन के अंदर हवा के एयरफ्लो को 30 प्रतिशत तक कम कर देता है। कैलिफोर्निया टी में यह फीचर नहीं था।