विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ferrari Luce: भारत में पेश हुई फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100km/h की रफ्तार

Published: Sun, 18 Oct 2026 11:25 AM (IST)

फेरारी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Ferrari Luce को भारतीय बाजार में पेश किया है, जो आकर्षक डिजाइन, आधुनिक तकनीक और दमदार परफॉर्मेंस के साथ आती है।

फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार Ferrari Luce

फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार Ferrari Luce

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। लग्जरी और हाई-परफॉर्मेंस कारों के लिए पॉपुलर फेरारी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Ferrari Luce को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। इस इलेक्ट्रिक कार को अट्रैक्टिव डिजाइन, आधुनिक तकनीक और दमदार परफॉर्मेंस के साथ लेकर आया गया है। इसमें चार इलेक्ट्रिक मोटर और 112 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि उनकी यह इलेक्ट्रिक कार महज 2.5 सेकंड में 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ सकती है। आइए विस्तार में जानते हैं कि Ferrari Luce को किन-किन खास फीचर्स के साथ लेकर आया गया है।

Ferrari Luce का डिजाइन

फीचर

Ferrari Luce की डिटेल्स

इंफोटेनमेंट सिस्टम

10-इंच टचस्क्रीन

स्मार्टफोन कनेक्टिविटी

वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay

साउंड सिस्टम

21-स्पीकर प्रीमियम ऑडियो सिस्टम

क्लाइमेट कंट्रोल

मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल

डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

एनालॉग डायल से प्रेरित डिजिटल डिस्प्ले

सेंट्रल टचस्क्रीन

ड्राइवर और पैसेंजर की तरफ घुमाने योग्य

रियर सीट कंट्रोल

पीछे AC वेंट के नीचे टचस्क्रीन

केबिन मटेरियल

प्रीमियम लेदर और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री

स्टीयरिंग व्हील

थ्री-स्पोक डिजाइन और सिल्वर फिनिश

एयरबैग

मल्टीपल एयरबैग

स्टेबिलिटी कंट्रोल

इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC)

टायर प्रेशर मॉनिटरिंग

TPMS

पार्किंग सेंसर

फ्रंट और रियर

कैमरा

360-डिग्री कैमरा

हिल होल्ड असिस्ट

उपलब्ध

हिल डिसेंट कंट्रोल

उपलब्ध

ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम

Level-2 ADAS

दरवाजे

रियर-हिंज्ड दरवाजे

हेडलैंप और टेललैंप

LED लाइटिंग

1. फेरारी लूचे का डिजाइन फेरारी के पारंपरिक सुपरकारों से बहुत ही ज्यादा अलग है। कार के डिजाइन में एयरोडायनामिक एफिशिएंसी पर खास ध्यान दिया गया है। इससे कार को तेज रफ्तार पर चलाने के लिए मोटरों को कम मेहनत करनी पड़ेगी।

Ferrari Luce (5)

2. कार के अगले हिस्से में घुमावदार बोनट और बीच में बड़ा एयर वेंट दिया गया है। इसके फ्रंट फेसिया को मिनिमलिस्टिक डिजाइन में तैयार किया गया है, जिसमें स्लिम LED हेडलैंप और डे-टाइम रनिंग लैंप (DRL) मिलते हैं। इन लाइट्स को ग्लॉस ब्लैक पैनल के भीतर रखा गया है, जिससे कार का फ्रंट लुक साफ-सुथरा और आधुनिक दिखाई देता है। इसका डिजाइन केवल आकर्षक दिखने के लिए नहीं, बल्कि हवा के प्रवाह को बेहतर बनाने के उद्देश्य से भी तैयार किया गया है।

3. साइड से देखने पर Ferrari Luce एक स्पोर्टी सेडान जैसी दिखाई देती है। इसमें चार दरवाजे और पीछे की तरफ ढलान वाली कूपे-स्टाइल रूफलाइन दी गई है। यह डिजाइन कार को एक अलग पहचान देता है, क्योंकि फेरारी की पारंपरिक स्पोर्ट्स कारों की तुलना में इसका बॉडी शेप अधिक व्यावहारिक और सेडान जैसा है। फ्रंट डोर पर दिया गया ग्लॉस ब्लैक इंसर्ट इसके एक्सटीरियर की खूबसूरती को और बढ़ाता है।

Ferrari Luce (2)

4. इसके व्हील सेटअप की बात करें तो कार में आगे की तरफ 23-इंच और पीछे की तरफ 24-इंच के पहिए दिए गए हैं। अलग-अलग आकार के इन पहियों के कारण इसका स्टांस और भी स्पोर्टी नजर आता है। वहीं, कार के पिछले हिस्से में गोल LED टेललैंप दिए गए हैं, जो इसे फेरारी परिवार की दूसरी कारों से जोड़ने का प्रयास करते हैं। हालांकि, इसका ओवरऑल रियर डिजाइन भी पारंपरिक स्टाइल से अलग है और इसमें एयरोडायनामिक जरूरतों को प्राथमिकता दी गई है।

Ferrari Luce का इंटीरियर

फेरारी लूचे का केबिन काफी शानदार है। फेरारी की कारों में स्पोर्टी कॉकपिट डिजाइन देखने को मिलता है, लेकिन इस इलेक्ट्रिक कार में एक नया डिजाइन दिया गया है। डैशबोर्ड पर एक बड़ा एल्युमिनियम इंसर्ट दिया गया है, जो लगभग एक छोर से दूसरे छोर तक है। यह केबिन को प्रीमियम और अलग पहचान देता है। इसके अलावा, स्टीयरिंग व्हील में स्लिम थ्री-स्पोक डिजाइन और सिल्वर फिनिश मिलती है। इसका लुक पारंपरिक कारों के स्टीयरिंग व्हील से प्रेरित है।

Ferrari Luce (7)

बड़ी टचस्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

1. Ferrari Luce इलेक्ट्रिक कार में एक बड़ी सेंट्रल टचस्क्रीन दी गई है, जिसे ड्राइवर से पैसेंजर की तरफ आसानी से घुमाया जा सकता है। इसका उद्देश्य सामने बैठे दोनों यात्रियों के लिए स्क्रीन के इस्तेमाल को सुविधाजनक बनाना है। कार में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है, जिसका डिजाइन एनालॉग डायल जैसा है। इस तरह इसमें डिजिटल डिस्प्ले की आधुनिक सुविधा के साथ पारंपरिक मीटरों जैसा लुक भी मिलता है।

Ferrari Luce (4)

2. पीछे बैठने वाले यात्रियों की सुविधा का भी ध्यान रखा गया है। रियर सीटों पर लेदर का इस्तेमाल किया गया है और पीछे के AC वेंट के नीचे एक टचस्क्रीन दी गई है, जिससे केबिन के कई फंक्शंस को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा, कार में पीछे की तरफ खुलने वाले रियर-हिंज्ड दरवाजे दिए गए हैं, जैसा कि फेरारी की Purosangue में देखने को मिलता है। ये दरवाजे कार के डिजाइन को अलग बनाते हैं और यात्रियों के प्रवेश तथा बाहर निकलने के अनुभव को भी खास बना सकते हैं।

Ferrari Luce के फीचर्स

फीचर्स के मामले में Ferrari Luce को आधुनिक जरूरतों के अनुसार तैयार किया गया है। इसमें 10-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसके साथ वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले दिया गया है। कार में 21-स्पीकर वाला प्रीमियम साउंड सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, बड़ी टचस्क्रीन, प्रीमियम ऑडियो और मॉर्डन कनेक्टिविटी से लैस है।

Ferrari Luce (3)

Ferrari Luce के सेफ्टी फीचर्स

फेरारी लूचे में सुरक्षा के लिए कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। इसमें मल्टीपल एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) शामिल हैं। इसके साथ टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) दिया गया है। पार्किंग को सुविधाजनक बनाने के लिए कार में आगे और पीछे पार्किंग सेंसर के साथ 360-डिग्री कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, हिल होल्ड असिस्ट और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसमें Level-2 ADAS यानी एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम भी दिया गया है। यह तकनीक ड्राइविंग के दौरान कुछ परिस्थितियों में ड्राइवर को सहायता प्रदान करने के लिए बनाई गई है। इन सभी सुविधाओं के साथ Ferrari Luce में परफॉर्मेंस के साथ सुरक्षा को भी महत्व दिया गया है।

Ferrari Luce (6)

Ferrari Luce की बैटरी और रेंज

स्पेसिफिकेशन

Ferrari Luce की डिटेल्स

बैटरी पैक

112 kWh

इलेक्ट्रिक मोटर

4

संयुक्त पावर

1050 PS

अधिकतम टॉर्क

990 Nm

दावा की गई रेंज (WLTP)

530 किलोमीटर

0–100 km/h एक्सीलरेशन

2.5 सेकंड

अधिकतम रफ्तार

310 km/h

DC फास्ट चार्जिंग

350 kW

स्टीयरिंग तकनीक

रियर-व्हील स्टीयरिंग

सस्पेंशन

एक्टिव सस्पेंशन

हैंडलिंग तकनीक

एक्टिव टॉर्क वेक्टरिंग

फेरारी लूचे में 112 kWh क्षमता का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है। इस बैटरी के साथ चार इलेक्ट्रिक मोटर मिलती हैं, जिनमें से प्रत्येक पहिए के लिए एक मोटर दी गई है। चारों मोटरों की संयुक्त पावर 1050 PS बताई गई है, जबकि इसका अधिकतम टॉर्क 990 Nm है। दावा किया गया है कि यह कार महज 2.5 सेकंड में 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ सकती है। इसके अलावा, इसमें 530 किलोमीटर की WLTP रेंज और 310 km/h की टॉप स्पीड मिलने का दावा किया गया है। इसमें 350 kW DC फास्ट चार्जिंग भी दी गई है।

Ferrari Luce में एक्टिव सस्पेंशन और रियर-व्हील स्टीयरिंग

फेरारी लूचे में रियर-व्हील स्टीयरिंग दिया गया है, जिसमें पीछे के पहियों के स्टीयरिंग एंगल को कंट्रोल किया जा सकता है। इससे वाहन की दिशा बदलने की क्षमता और हैंडलिंग को बेहतर हो जाती है। कार में एक्टिव सस्पेंशन भी दिया गया है, जो ड्राइविंग की परिस्थितियों के अनुसार सस्पेंशन को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, एक्टिव टॉर्क वेक्टरिंग का फीचर्स भी है। यह तकनीक अलग-अलग पहियों तक पहुंचने वाले टॉर्क को कंट्रोल करके वाहन की हैंडलिंग और स्थिरता बेहतर बनाने में सहायक होती है।

भारत में कीमत कितनी होगी?

Ferrari ने अभी तक भारत में Luce की आधिकारिक कीमत की घोषणा नहीं की है। उपलब्ध जानकारी के आधार पर इसकी अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत 8.5 करोड़ रुपये बताई गई है। इस कीमत पर Ferrari Luce एक बेहद महंगी और विशेष इलेक्ट्रिक कार के रूप में सामने आती है। इसकी कीमत को देखते हुए यह सामान्य इलेक्ट्रिक कार खरीदारों के बजाय उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई कार है, जो लग्जरी, असाधारण परफॉर्मेंस और एक अलग डिजाइन को प्राथमिकता देते हैं। इसकी अंतिम कीमत, उपलब्ध विकल्पों और अन्य खरीद संबंधी विवरणों की पुष्टि आधिकारिक घोषणा के बाद ही हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- सिर्फ 60 दिनों में पूरी तरह बुक हो गई नई Ferrari Luce; क्‍या है खासियत और कितनी है कीमत?