Fast and Furious का यह स्टार चीन के इलेक्ट्रिक स्कूटर को सेल करने में कंपनी की कर रहा मदद, देखें क्या है कारण
चूंकि वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लोग अधिक से अधिक भीड़-भाड़ वाली बस या मेट्रो में सफर करने से बच रहे हैं। ऐसे में निजी वाहन खरीदना मजबूरी हो गया है। (फोटो Yadea Group))
नई दिल्ली ऑटो डेस्क। Fast and Furious जैसी फिल्मों में अपने एक्शन से सबको चौंकाने वाले अमेरिकी हीरो विन डीजल आजकल चीन के इलेक्ट्रिक स्कूटर को सेल करने में व्यस्त हैं। दरअसल, विन डीजल चीन की दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Yadea Group Holdings Ltd. के विज्ञापनों में देखें जा रहे हैं। जिसमें वह एक क्रोनिंग जासूस के रूप में दिखाई दे रहे हैं।
हाल के महीनों में चीन में वाहनों की मांग में भी इजाफा देखा गया है, जिसके पीछे कोविड -19 महामारी एक बड़ी वजह है। शंघाई के एक निवासी जिन्होंने 4 Yadea इलेक्ट्रिक बाइक खरीदी हैं, वे कहते हैं कि "हर कोई महामारी से डरता है, हम सबको अब जरूरत है कि हम एक साथ यात्रा न करें।" बता दें, चीन की इस कंपनी ने बीते साल वियतनाम और जर्मनी में अपनी सहायक कंपनियां खोली हैं।
चूंकि वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लोग अधिक से अधिक भीड़-भाड़ वाली बस या मेट्रो में सफर करने से बच रहे हैं। ऐसे में निजी वाहन खरीदना मजबूरी हो गया है। फर्स्ट शंघाई सिक्योरिटीज के एनालिस्ट Xiaoxia चेन के मुताबिक इस समय में टू-व्हीलर इंडस्ट्री को सबसे ज्यादा फायदा होना चाहिए। वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक इस इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन कंपनी के सह-संस्थापक डोंग जिंगगुई और उनकी पत्नी कियान जिंगहोंग की शंघाई स्थित कंपनी के शेयरों में मार्च के बाद चार गुना से अधिक की वृद्धि हुई है।
बता दें, चीन में बनाया जा रहा Yadea Group Holdings Ltd. का इलेक्ट्रिक स्कूटर महज 1 घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। आज जहां चीन इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार का बादशाह बन चुका है, वहीं भारत में इसकी महज शुरुआत हुई है,हालांकि अभी भी लोग चार्जिंग के समस्या को लेकर इलेक्ट्रिक वाहनों से किनारा कर रहे हैं। लेकिन उम्मीद है कि आने वाले कुछ सालों में हमें इस समस्या का हल जरूर मिलेगा।