Move to Jagran APP

फरवरी, 2020 में हुआ इतने व्हीकल का रजिस्ट्रेशन

FADA ने आज फरवरी 2020 के लिए मासिक व्हीकल रजिस्ट्रेशन डाटा जारी किया है इस माह इतने व्हीकल का रजिस्ट्रेशन हुआ है। (फोटो साभार Jagran New Media)

By Sajan ChauhanEdited By: Published: Thu, 12 Mar 2020 04:58 PM (IST)Updated: Thu, 12 Mar 2020 04:58 PM (IST)
फरवरी, 2020 में हुआ इतने व्हीकल का रजिस्ट्रेशन
फरवरी, 2020 में हुआ इतने व्हीकल का रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल एसोसिएशन रजिस्ट्रेशन (FADA) ने आज फरवरी, 2020 के लिए मासिक व्हीकल रजिस्ट्रेशन डाटा जारी किया है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि किस कैटेगरी के व्हीकल में कितनी बढ़त आई है और किस कैटेगरी में कितनी गिरावट आई है। व्हीकल रजिस्ट्रेशन की बात की जाए तो टू-व्हीलर कैटेगरी में फरवरी, 2020 में 12,85,398 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ, वहीं बीते साल इसी अवधि में 12,66,163 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ था। इसमें साल दर साल के हिसाब से 1.52 फीसद का इजाफा हुआ है।

loksabha election banner

वहीं थ्री-व्हीलर कैटेगरी की बात की जाए तो फरवरी, 2020 में 65,752 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ वहीं बीते साल फरवरी में 54,474 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ था। साल दर साल के हिसाब से इसमें 20.70 फीसद का इजाफा हुआ है। कमर्शियल व्हीकल सेग्मेंट की बात करें तो फरवरी, 2020 में 92,805 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ जबकि फरवरी, 2019 में 82,129 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ था, इसमें साल दर साल के हिसाब से 13.00 फीसद की बढ़ोतरी हुई है।

पैसेंजर व्हीकल के मामले में फरवरी, 2020 में 2,26,271 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ जबकि बीते साल इसी अवधि में 2,28,959 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ था, इसमें साल दर साल के हिसाब से 1.17 फीसद की कमी आई है। TRAC की बात की जाए तो इसमें फरवरी, 2020 में 41,485 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ, वहीं फरवरी, 2019 में 36,543 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ जो कि साल दर साल से 13.52 फीसद अधिक है।

कुल व्हीकल रजिस्ट्रेशन की बात की जाए तो फरवरी, 2020 में 17,11,711 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ जबकि बीते साल इसी अवधि में 16,68,268 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ था जो कि साल दर साल के हिसाब से 2.60 फीसद ज्यादा रहा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.