विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

10 सालों में इस फेस्टिव सीजन में मंदा रहा ऑटो सेक्टर, FADA ने बताया यह प्रमुख कारण

By Atul YadavEdited By:
Published: Wed, 03 Nov 2021 08:49 AM (IST)Updated: Wed, 03 Nov 2021 11:28 AM (IST)

ऑटोमोबाइल डीलरों के निकाय FADA का कहना है कि इस फेस्टिव सीजन के दौरान वाहनों के बिक्री का रिस्पॉन्स पिछले ...और पढ़ें

10 सालों में इस फेस्टिव सीजन में मंदा रहा ऑटो सेक्टर।
10 सालों में इस फेस्टिव सीजन में मंदा रहा ऑटो सेक्टर।

नई दिल्ली, पीटीआई। ऑटोमोबाइल डीलरों के निकाय FADA ने मंगलवार को देश भर में अपने रिटेल पार्टनर के लिए मौजूदा त्योहारी सीजन को एक दशक में कारोबार के मामले में सबसे खराब साल करार दिया।

FADA ने कहा कि चिप की कमी की वजह पैसेंजर वाहन के मार्केट में खासा प्रभाव देखने को मिला है।

FADA के अध्यक्ष विंकेश गुलाटी ने एक बयान में कहा, "यह पिछले एक दशक में भारतीय ऑटो रिटेल में सबसे खराब त्योहारी सीजन है। चिप की कमी पीवी में आपूर्ति को प्रभावित कर रही है जिससे एसयूवी, कॉम्पैक्ट-एसयूवी और लक्जरी सेगमेंट में वाहनों की भारी कमी हो रही है। "

उन्होंने कहा कि प्रवेश स्तर के यात्री वाहन सेगमेंट में अभी भी ग्राहकों की हेल्थ केयर की जरूरतों के लिए पैसे बचाने के कारण कम मांग देखी जा रही है। गुलाटी ने कहा कि ग्रामीण संकट और ईंधन की कीमतों के कारण एंट्री टू-व्हीलर में बिक्री अभी भी नहीं बढ़ रही है। लोगों की प्रथमिकता उच्च मूल्य की खरीदारी करने के बजाय स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों के लिए बचत करने की कोशिश कर रहे हैं।

वाणिज्यिक वाहनों के क्षेत्र में, माल की अंतर-राज्य आवाजाही की मांग में तेजी के साथ स्थिति तुलनात्मक रूप से बेहतर थी। धनतेरस पर वाणिज्यिक वाहनों को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, हालांकि, प्रमुख कंपनियों को अभी आधिकारिक संख्या की घोषणा करना अभी बाकी है।

एमजी मोटर इंडिया (MG Motor) ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने धनतेरस के शुभ अवसर पर अपनी नई लॉन्च की गई Astor मिड-साइज़ SUV की 500 से अधिक यूनिट्स की बिक्री की। वैश्विक स्तर पर सेमीकंडक्टर की कमी के बावजूद MG Astor SUVs का पहला 500 बैच ग्राहकों तक पहुंचाया गया।

कंपनी ने आगे कहा कि वह दिसंबर 2021 तक 4,000-5,000 यूनिट्स की डिलीवरी के अपने शुरुआती लक्ष्य को पूरा करने के लिए उपलब्धता में सुधार करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में लॉन्च किए गए Astor को ग्राहकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। बुकिंग खुलने के 20 मिनट के भीतर ही 2021 के लिए सभी कारें बुक हो गई थी और अब 2022 में एस्टोर डिलीवरी के लिए बुकिंग खुली है।

आपको बता दें, FADA 15,000 से अधिक ऑटो डीलरों का प्रतिनिधित्व करता है। FADA के पास देश भर में 26,500 से अधिक आउटलेट हैं।