विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

EV Sales In January 2024: इलेक्ट्रिक सेगमेंट में टाटा का दबदबा, जानिए दूसरी कंपनियों की कैसी रही स्थिति

Published: Sun, 25 Feb 2024 04:15 PM (IST)

जनवरी 2024 में भारतीय बाजार में कुल 8164 इलेक्ट्रिक कारें बेची गईं हैं। जबकि दिसंबर 2023 में 3447 यूनिट्स की ...और पढ़ें

जनवरी 2024 में टाटा मोटर्स ने सबसे अधिक ईवी बेची हैं। (टाटा पंच ईवी- प्रतीकात्मक फोटो)
जनवरी 2024 में टाटा मोटर्स ने सबसे अधिक ईवी बेची हैं। (टाटा पंच ईवी- प्रतीकात्मक फोटो)

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट लगातार बढ़ रहा है और यही कारण है कि इसमें ऑटो निर्माता भी जमकर वाहन लॉन्च कर रहे हैं। वर्तमान समय में ईवी सेगमेंट में कई कंपनियों के पास अच्छा पोर्टफोलियो है। यहां जनवरी 2024 में सेल हुई ईवी के बारे में बताने वाले हैं। जनवरी 2024 में टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक कारों की अच्छी खरीदारी हुई है।

EV की बिक्री में टाटा की अच्छी स्थिति

जनवरी 2024 में भारतीय बाजार में कुल 8,164 इलेक्ट्रिक कारें बेची गईं हैं। जबकि दिसंबर 2023 में 3,447 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। ईवी सेगमेंट में सालाना आधार पर 13.07 प्रतिशत की अच्छी वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 7,220 यूनिट्स की सेल हुई थी। जनवरी 2024 में टाटा मोटर्स ने 5,591 यूनिट्स के साथ सबसे अधिक ईवी बेची हैं। बिक्री के मामले में अन्य ऑटो निर्माता टाटा से काफी पीछे हैं।

महिंद्रा-MG ने कितने यूनिट बेची

इस महीने में महिंद्रा 1162 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही है। वहीं, तीसरे पर एमजी मोटर्स का नाम शामिल है जिसने 742 यूनिट बेची हैं। हुंडई ने भारतीय ईवी बाजार में जनवरी 2024 के दौरान 162 यूनिट्स की बिक्री की है।

सभी कंपनियों की बिक्री का आंकड़ा

कंपनी  ईवी बिक्री 
टाटा मोटर्स 5591 यूनिट
एमजी  1162 यूनिट
महिंद्रा  741 यूनिट
हुंडई 162 यूनिट
BYD 150 यूनिट

ये भी पढ़ें- Best Affordable Bikes: 125cc सेगमेंट में आती हैं ये सस्ती बाइक, परफॉर्मेंस और फ्यूल एफिशिएंसी में हैं बेस्ट