विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेहतरीन रेंज के लिए जानी जाती हैं ये इलेक्ट्रिक कारें, सिंगल चार्ज पर मिलेंगी 400 से अधिक Range

By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
Published: Mon, 21 Aug 2023 06:19 PM (IST)

Mahindra नई इलेक्ट्रिक कार Mahindra XUV400 सिंगल चार्ज पर 456 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है। इस गाड़ी ...और पढ़ें

Electric car with 400 plus range in India
Electric car with 400 plus range in India

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। इस समय भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है। अगर आप भी बेहतरीन रेंज में आने वाली इलेक्ट्रिक कार को खरीदने के बारे में प्लान बना रहे हैं तो आप सही जगह पर हैं। क्योंकि इस खबर के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं उन इलेक्ट्रिक कारों के बारे में जो सिंगल चार्ज पर बेहतरीन रेंज देने के लिए जानी जाती हैं।

Volvo XC40 Recharge

WLTP के अनुसार ये इलेक्ट्रिक मोटर्स 78 kWh बैटरी पैक से शक्ति प्राप्त करते हैं, जो एक बार चार्ज करने पर 418 किमी तक की दावा की गई रेंज प्रदान करता है। Volvo XC40 Recharge महज 4.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। फास्ट चार्जर (150KW) का उपयोग करके इसकी बैटरी को लगभग 28 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

मर्सिडीज-बेंज ईक्यूबी

Mercedes-Benz EQB की शुरुआती कीमत 74 लाख 50 हजार रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसमें 60.5 किलोवॉट की बैटरी लगी हुई है। जो सिंगल चार्ज पर 423 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है। Mercedes-Benz EQB का लुक, परफॉर्मेंस और डिजाइन बहुत ही कमाल का है। इस गाड़ी में कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं।

Tata Nexon EV Max

टाटा नेक्सॉन ईवी मैक्स सिंगल चार्ज पर 453 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है। इसकी शुरुआती कीमत 16.49 लाख (एक्स-शोरूम) है।

Mahindra XUV400

Mahindra की हालिया लॉन्च इलेक्ट्रिक कार Mahindra XUV400 सिंगल चार्ज पर 456 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है। इस गाड़ी की शुरुआती कीमत लगभग 16 लाख रुपये से शुरू होती है।