आयशर ने लॉन्च किये दो शक्तिशाली ट्रक्स, जानिये
वोल्वो आयशर (VE) कमर्शियल व्हीकल्स ने भारतीय बाजार में अपने आयरशर प्रो 6000 सीरीज को आगे बढ़ाते हुए दो नए मॉडल आयशर प्रो 6049 और आयशर प्रो 6041 को लॉन्च किया है।
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। वोल्वो आयशर (VE) कमर्शियल व्हीकल्स ने भारतीय बाजार में अपने आयरशर प्रो 6000 सीरीज को आगे बढ़ाते हुए दो नए मॉडल आयशर प्रो 6049 और आयशर प्रो 6041 को लॉन्च किया है। ये दोनों ही मॉडल क्रमशः 49 और 41 टन सेगमेंट में हैं। कंपनी के इन दोनों मॉडल्स से हमें 30 फीसद तक की ग्रोथ मिलेगी। ये दोनों ही हैवी ड्यूटी ट्रक्स हैं।
आयशर की इस नई 6000 सीरीज को कंपनी के इंदौर में पीतमपुर प्लांट में बनाया जा रहा है। अब घरेलू बाजारों में बेचे जाएंगे, जबकि कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी विस्तार करने की योजना बना रही है। नियमों के कारण आयशर प्रो 6041 सर भारतीय बाजार के लिए है।
पावर की बात कारें तो इनमें VEDX8 इंजन लगा है जोकि अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा माइलेज देते हैं ये इंजन 250 HP और 950 Nm टॉर्क के साथ है इतना ही नहीं इसमें हाई स्पीड उअर ज्यादा माइलेज के के लिए नया गियरबॉक्स लगा है।
जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में कंपनी ने भारतीय में अपने आयरशर प्रो 1000 सीरीज के नए वेरिएंट्स CNG ऑप्शन के साथ लॉन्च किये हैं। कंपनी के मुताबिक वह ग्रीन एनर्जी पोर्टफोलियो को मजबूत करने के लिए CNG कैटेगरी में नए प्रोडक्ट्स उतार रही है।आयशन ने CNG वेरिएंट के साथ आयरशर प्रो 1049 को पेश किया, जो कि लाइट और मीडियम रेंज का सफर प्रोडक्ट है। आयशर ने दूसरा CNG वेरिएंट आयशर प्रो 1059 को लॉन्च किया, जो कि 5 टन के लाइट कमर्शियल व्हीकल कैटेगरी में आता है। कंपनी ने यह ट्रक दिल्ली NCR क्षेत्र के लिए पेश किए हैं। यह विकास उत्तरी बेल्ट में सरकार द्वारा बनाए गए 'स्वच्छ ईंधन गलियारे' के अनुरूप भी है।