विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Driving License और RC के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे RTO के चक्कर, ऑनलाइन हुईं ये जरूरी सेवाएं

By Vineet SinghEdited By:
Published: Fri, 05 Mar 2021 10:49 AM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 09:00 AM (IST)

ड्राइविंग लाइसेंस और सर्टीफिकेट ऑफ़ रजिस्ट्रेशन सर्विसेज को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया गया है जिससे लोगों को आरटीओ ...और पढ़ें

DL और RC से सम्बंधित सेवाएं अब हुईं ऑनलाइन
DL और RC से सम्बंधित सेवाएं अब हुईं ऑनलाइन

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की तरफ से ड्राइविंग लाइसेंस और सर्टीफिकेट ऑफ़ रजिस्ट्रेशन सर्विसेज को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया गया है जिससे लोगों को आरटीओ के चक्कर ना काटने पड़ें। आपको बता दें आधार ऑथेंटिकेशन के जरिए अब ऑनलाइन माध्यम से इन सुविधाओं का लाभ लिया जा सकता है। ये सर्विस अब पूरी तरह से कॉन्टैक्टलेस हो गई है जिसमें आपका काफी समय बचेगा साथ ही साथ कोरोना संक्रमण से भी बचने में मदद मिलेगी।

आपको बता दें कि इस फैसले से नागरिकों को काफी फायदा मिलेगा। दरअसल ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होने से अब सारे काम अब पूरी तरह से कॉन्टैक्टलेस होंगे। दरअसल ड्राइविंग लाइसेंस और सार्टिफिकेट ऑफ़ रजिस्ट्रेशन के लिए हर रोज हजारों की संख्या में लोग आरटीओ आते हैं। कई बार तो भीड़ इतनी ज्यादा हो जाती है कि लोगों को घंटो तक इंतजार करना पड़ता है। इतना ही नहीं भीड़ इकठ्ठा हो जाने की वजह से कोरोना संक्रमण का भी खतरा बना रहता है। ऐसे में अब लोग घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से इन सर्विसेज का लाभ ले पाएंगे। आपको बता दें कि RTO से जुड़ी 18 सेवाओं को अब ऑनलाइन कर दिया गया है जिससे आरटीओ में आने वाले लोगों की संख्या कम से कम रखी जा सके।

इन सेवाओं में अब रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट का पता बदलवाने के लिए आवेदन, मान्यता प्राप्त ड्राइवर ट्रेनिंग सेंटर से ड्राइवर ट्रेनिंग के लिए रजिस्ट्रेशन का आवेदन, राजनयिक अधिकारी के मोटर वाहन के पंजीकरण के लिए आवेदन, राजनयिक अधिकारी के मोटर वाहन के नए पंजीकरण चिह्न के असाइनमेंट के लिए आवेदन, किराया-खरीद समझौते का अनुबंध या किराया-खरीद समापन समझौता, डुप्लीकेट रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के लिए NOC प्देराप्नेत करने का आवेदन, वाहन के रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर के लिए आवेदन, मोटर वाहन के मालिकाना हक के ट्रांसफर का आवेदन जैसी सेवाएं शामिल हैं जिनका फायदा अब घर बैठे लिया जा सकता है। 

ख़ास बात ये है कि आपको ऑनलाइन माध्यम से शुरू की गई इन सुविधाओं का लाभ लेने के लिए कई तरह के डॉक्यूमेंट सबमिट करने की जरूरत नहं पड़ेगी। आपको बस parivahan.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपने  आधार नंबर को डालकर इसका वेरिफिकेशन करवाना पड़ेगा। एक बार आधार वेरिफिकेशन हो जाने के बाद आप इन 18 सेवाओं का लाभ ले पाएंगे जिनके लिए अभी तक आपको आरटीओ के चक्कर काटने पड़ते थे लेकिन अब ये काम अब अपने स्मार्टफोन या फिर लैपटॉप पर इंटरनेट की मदद से कर सकते हैं।