यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
DL बनवाते समय भूलकर भी न करें ऐसी गलती, वरना मिनट भर में रद्द हो जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस
Driving License अगर आप ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अगर आपका अभी तक ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बना है और आप पहली बार आवेदन करने जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। क्योंकि कई बार आपकी ये गलती ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन को रद्द कर सकती है। ऐसे में इस खबर को पूरा पढ़ें और नीचे बताई गई गलतियों को कभी न करें।
.jpg)
ट्रैफिक नियमों के बारे में पढ़ें
डीएल के लिए आवदेन करने के बाद आपको ट्रैफिक नियमों और ट्रैफिक चिन्हों के बारे में पता होना चाहिए। सड़क पर आने वाले रोड ब्रेकर, टर्न या फिर नो पार्किंग जैसे चिह्न को पहचानकर आप आराम से वाहन चला सकते हैं। टेस्ट के दौरान आपसे ट्रैफिक नियमों और चिन्हों से जुड़े हुए सवाल भी पूछे जाते हैं जहां आपको काफी समझदारी से जवाब देना होगा।

तैयारी कर लें पक्की
अगर आप दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए आवेदन कर रहे हैं तो आपको सबसे पहले टेस्ट की तैयारी करनी चाहिए। क्योंकि, ड्राइविंग लाइसेस अप्रूव करने के पहले आरटीओ में जाकर आपको एक ट्रैक पर टेस्ट देना होगा, जहां आपके ड्राइविंग स्किल्स को चेक किया जाएगा। अगर आप वहां पर फेल हो जाते हैं तो आपका आवेदन रद्द हो सकता है।
कलर ब्लाइंडनेस टेस्ट
कलर ब्लाइंडनेस टेस्ट सबसे जरूरी टेस्ट में से एक होता है। अगर इसमें आप फेल हो जाते हैं तो आपका ड्राइविंग लाइसेंस के लिए किया गया आवेदन रद्द हो सकता है।
फिटनेस टेस्ट
डीएल बनावते समय फिटनेट सर्टिफिकेट देना अनिवार्य है। इसलिए आवेदन करने से पहले फिटनेस प्रमाण पत्र जरूर बनवा लें।
टेस्ट के दौरान न करें ये गलती
जब भी ड्राइविंग टेस्ट दे रहे हों उस समय ये जरूर सुनिश्चित कर लें कि आप सही इंडिकेटर्स का इस्तेमाल कर रहे हैं या नहीं। टेस्टिंग ट्रैक पर टर्न आने पर यदि आप सही समय पर इंडिकेटर का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो आपका टेस्ट रद्द भी किया जा सकता है, क्योंकि ड्राइव करने के दौरान इंडिकेटर का इस्तेमाल पता होना बेहद जरूरी होता है।
