यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चाइना ने बनाई Royal Enfield Himalayan की कॉपी, फीचर्स से कीमत तक जानिये इसके बारे में सबकुछ
चाइनीज मार्केट में किसी भी चीज़ की कॉपी को तुरंत तैयार कर दिया जाता है और ये उनकी विशेषता या ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश चाइना में आपको सभी गाड़ियों की कॉपी देखने को मिल जाएंगी। फिर चाहे वो Lamborghini हो या Ducati या फिर कोई और ब्रांड हो। हालांकि, इनमें कुछ चीज़ें अलग होती हैं, जिससे ये आसानी से पहचान में आ जाती हैं कि ये कॉपी हैं। लेकिन हाल ही में चाइनीज़ मार्केट में स्वदेशी वाहन निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड की तरफ से आने वाली एडवेंचर बाइक हिमालयन की कॉपी को देखा गया। जिसका नाम Hanway G30 एडवेंचर है। बाइक को अधिक लुभावना बनाने के लिए, इसमें एलईडी लाइट्स, पूरी तरह से डिजिटल स्क्रीन और अपसाइड डाउन फ्रंट फोर्क्स के साथ जोड़ा गया है।
Hanway G30 को अधिक आकर्षक बनाने के लिए चाइनीज़ कंपनी ने इसमें एक अतिरिक्त किट दी है, जिसमें स्पोक व्हील्स, टीएफटी इंस्ट्रूमेंट्स क्लस्टर, यूएसडी फोर्क्स और डीआरएल के साथ एलईडी हेडलैम्प जैसे फीचर्स शामिल हैं। जानकारी के लिए बता दें, यह अभी तक हिमालयन में उपलब्ध नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी कीमत 1.92 लाख रुपये तय की गई है। जो इसकी ओरिजिनल डिजाइन पर आधारित मोटरसाइकिल हिमालयन मॉडल की तुलना में सस्ता बनाता है।
Hanway G30 एक 250 सीसी इंजन वाली एडवेंचर टूरिंग मोटरसाइकिल है और अगर इसके इंजन और फीचर्स की बात की जाए तो उस मामले में हिमालय की तुलना में ये हल्की नज़र आती है। इसमें 249cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है जो अधिकतम 26bhp की पावर और 22 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। पावरट्रेन की बात की जाए तो एक वो हिमालयन जैसा ही है। यब बाइक डबल क्रैडल चेसिस के साथ आती है जैसा कि हिमालय पर देखा गया है। इसके साथ ही, इसमें 35 मिमी USD फ्रंट फोर्क और रियर में मोनोशॉक मिलता है।
बता दें चाइनीज़ मार्केट को दुनियाभर में किसी भी चीज़ की कॉपी बनाने के लिए जाना जाता है। फिर चाहे वो स्मार्टफोन हों, दो पहिया चार पहिया वाहन हों या फिर कोई अन्य वस्तु हो। लेकिन स्वदेशी वाहन निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड की हिमालयन के मुकाबले उसकी कॉपी Hanway G30 की विश्वसनीयत कम ही नज़र आती है और इस बात की उम्मीद तकरीबन न की बराबर है कि ओरिजिनल प्रोडक्ट के रहते, चाइनीज़ कंपनी कभी इसे भारत में लांच भी कर सकती है।
