Hero की XTREME 200R पर मिल रहा है 9000 तक का डिस्काउंट, पाएं Rs 10000 तक का Paytm Cashback
Hero XTREME 200R पर Hero Motocorp की तरफ से कई Discount Offer दिए जा रहे हैं जिनमें Cash Discount से लेकर Paytm Cashback तक शामिल है
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Hero XTREME 200R कंपनी की एक शानदार बाइक है जिसमें आपको 200 सीसी का इंजन मिलता है। इसका लुक काफी स्टाइलिश है जो युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह बाइक इसी साल भारतीय बाजार में लॉन्च हुई है। ऐसे में अगर आप इस बाइक को खरीदना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सबसे बेहतर मौका है। दरअसल Hero Motocorp अपनी इस पावरफुल बाइक पर Paytm Cashback से लेकर Cash Bonus जैसे Discount Offers दे रही है। आज हम आपको इस बाइक्स पर मिल रहे सभी ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में भी जानेंगे। डालते हैं एक नजर,
क्या है ऑफर?
Hero XTREME 200R को खरीदने पर आपको 2000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा कंपनी की तरफ से इस पर 2100 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, अगर आप पुरानी बाइक को बदले इसे खरीदते हैं, तो आपको 5000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। इसके अलावा XTREME 200R को Paytm पर खरीदने पर आपको 10,000 रुपये तक का Paytm Cashback मिल सकता है। इस बाइक्स को आप 6.99 फीसद की इंट्रस्ट रेट से EMI पर खरीद सकते हैं।
Hero XTREME 200R के स्पेसिफिकेशन और कीमत
- परफॉर्मेंस- Hero XTREME 200R में पावर के लिए 199.6 सीसी का एयरकूल्ड, 4-स्ट्रोक, 2-वाल्व सिंगल-सिलिंडर OHC इंजन दिया गया है। इसका इंजन 8000 आरपीएम पर 18.4 PS की मैक्सिमम पावर और 17.1 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन मल्टी प्लेट वेट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस है।
- ब्रेकिंग फीचर्स- Hero XTREME 200R के फ्रंट में 276 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया है। वहीं, इसके रियर में 220 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक लगा है। सुरक्षा के लिए इसमें सिंगल-चैनल ABS फीचर दिया गया है।
- सस्पेंशन- Hero XTREME 200R के फ्रंट में एंटीफ्रिक्शन बुश के साथ 37 मिलीमीटर का टेलिस्कोपिक हाईड्रॉलिक सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में 7-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक दिया है।
- डायमेंशन- Hero XTREME 200R की लंबाई 2061 मिलीमीटर, चौड़ाई 778 मिलीमीटर और ऊंचाई 1072 मिलीमीटर है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 165 मिलीमीटर और व्हीलबेस 1338 मिलीमीटर है। वहीं, इसकी सीट की ऊंचाई 795 मिलीमीटर है।
- फ्यूल क्षमता- Hero XTREME 200R में 12.5 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया गया है।
- कीमत- Hero XTREME 200R की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 91,900 रुपए है।