Move to Jagran APP

बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर ने खरीदी नई Land Rover Defender , 89.60 लाख रुपये है कीमत

लैंड रोवर ने दो इंजन विकल्पों के साथ डिफेंडर के पहले वर्जन को भारत में लॉन्च किया था। इसमें पहले एक P300 AWD के रूप में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन और P400 AWD के रूप में 3.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया था। इस कार की कीमत लगभग 89.60 लाख रुपये है।

By BhavanaEdited By: Published: Wed, 14 Apr 2021 05:06 PM (IST)Updated: Wed, 14 Apr 2021 05:06 PM (IST)
बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर ने खरीदी नई Land Rover Defender , 89.60 लाख रुपये है कीमत
रिपोर्ट के अनुसार अजुन कपूर ने इस कार को हाल ही में खरीदा है।

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर ज्यादात्तर मलाइका अरोड़ा के साथ नाम जुड़ने को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन आजकल ये अपनी नई कार लैंड रोवर डिफेंडर की वजह से सुर्खियो में हैं। दरअसल, हाल ही में अर्जुन कपूर को नए डिफेंडर में स्पॉट किया गया है, जो लैंड रोवर डिफेंडर 110 का फर्स्ट एडिशन मॉडल है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अर्जुन कपूर ने इस कार को हाल ही में खरीदा है।

loksabha election banner

लैंड रोवर ने दो इंजन विकल्पों के साथ डिफेंडर के पहले वर्जन को भारत में लॉन्च किया था। जिसमें अब एक P300 AWD के रूप में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन और P400 AWD के रूप में 3.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया था। इस कार की कीमत लगभग 89.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। हालांकि सामने आई तस्वीरों से इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है, कि अर्जुन कपूर ने कौन-सा मॉडल खरीदा है।

जानकारी के लिए बता दें, लैंड रोवर इंडिया ने फरवरी 2020 में भारत में ऑल-न्यू डिफेंडर, बेस डिफेंडर को लॉन्च किया था। जिसके बेस वेरिएंट (90) के लिए कीमत 69.99 लाख रुपये और 110 वेरिएंट के लिए कीमत 87.10 लाख रुपये तय की गई थी। नई लैंड रोवर डिफेंडर निश्चित रूप से अर्जुन के गैरेज की पहली लक्जरी एसयूवी नहीं है। इससे पहले 2017 में अर्जुन कपूर ने Maserati Levante को Blu Passione Mica शेड में खरीदा था, जिसकी कीमत 1.65 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम थी। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन कपूर वर्तमान में ऑडी Q5 और Honda CR-V के मालिक हैं।

नई जेनरेशन लैंड रोवर डिफेंडर ( 2021 Land Rover Defender) ऑल-न्यू D7X प्लेटफॉर्म और स्पोर्ट्स मोनोकॉक चेसिस पर आधारित है। जैसा कि ऊपर उल्लेख किया गया है, इस एसयूवी को दो बॉडी स्टाइल मिलते हैं। जिनमें 90 (3-डोर) और 110 (5-डोर) शामिल है। फिलहाल कंपनी केवल भारत में 110 रेंज को सेल करती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.