BMW X7 अगले साल भारत में होगी लॉन्च, जानिए क्या होगा खास
BMW अपने X परिवार की नई एडिशन BMW X7 को भारत में जल्द लॉन्च करने जा रही है।
नई दिल्ली(ऑटो डेस्क)। BMW भारत में अपने पोर्टफोलियो को और बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी भारत में आने वाले समय में अपनी कई SUVs को लॉन्च करने का प्लान बना रही है। ऐसे में जर्मनी की दिग्गज कार निर्माता कंपनी BMW अपने X परिवार की नई एडिशन BMW X7 को भारत में जल्द लॉन्च करने जा रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक BMW X7 में तीन रो सिटिंग अरेंजमेंट दिया जाएगा। कार को यूएस के दक्षिण कैरोलिना में BMW के स्पार्टनबर्ग प्लान्ट में बनाया जाएगा। ऐसे में यह तय है कि कार की अलग-अलग कंडीशन में कई राउंड टेस्टिंग की जाएगी। इनमें बर्फीली, रेगिस्तान से लेकर दक्षिण अफ्रीका की कंकड़ भरी सकड़े शामिल होंगी। यहां जानना जरूरी है कि BMW X7 पर से LA Auto Show में पर्दा हटेगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कार में 3.0-लीटर, इन-लाइन 6-सिलिंडर डीजल इंजन दिया जाएगा। यह 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से लैस होगा। इस फ्लैगशिप SUV में ऑल-व्हील ड्राइव फिचर होगा, जिससे कार के सभी पहियों को पावर मिलेगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक BMW X7 भारत में साल 2019 में लॉन्च होगा। इसका मुकाबला Range Rover और Mercedes GLS से होगा।
यह भी पढ़ें:
Isuzu MU-X फेसलिफ्ट 16 अक्टूबर को भारत में होगी लॉन्च, जानें नए वर्जन में क्या होगा खास
TVS Apache RTR 160 की बंपर सेल, महज 6 महीने में बिकी 1 लाख से ज्यादा बाइक्स
Porsche 935 करीब 5.9 करोड़ रुपये की कीमत में हुई पेश, 691 BHP से मिलेगी सुपरफास्ट स्पीड