Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BMW ने की पेश की दुनिया की पहली रंग बदलने वाली कार, फुल चार्ज में कर सकती है 1,000 किलोमीटर की दूरी तय

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Sun, 03 Sep 2023 05:36 PM (IST)

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कंपनी इस कार को 2025 तक लॉन्च कर सकती है। ये कार एक बार फुल चार्ज में करीब 1 000 किलोमीटर तक चल सकती है। BMW New Class को कंपनी के नए इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर बनाया है। पीछे की ओर इस कार में कनेक्ट एलईडी टेल लाइट्स और स्पोर्टी बंपर भी दिया गया है।

    Hero Image
    BMW ने की पेश की दुनिया की पहली रंग बदलने वाली कार

    नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। लग्जरी वाहन निर्माता BMW ने अपनी एक नई इलेक्ट्रिक कार बीएमडब्ल्यू न्यू क्लास कॉन्सेप्ट को पेश कर दिया है। इस कार का डाइमेंशन BMW 3-सीरीज के समान होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें, कंपनी इस कार को 2025 तक लॉन्च कर सकती है। ये कार एक बार फुल चार्ज में करीब 1, 000 किलोमीटर तक चल सकती है। चलिए आपको इसके बारे में और अधिक जानकारी देते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लुक वाइज BMW New Class

    BMW New Class को कंपनी के नए इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर बनाया है। आपको बता दें , BMW i-विजन DEE कांसेप्ट की तरह इसमें कलर बदलने की सुविधा भी हो सकती है। इस कार का मस्कुलर बोनट , एलईडी हैडलाइट्स और सामने की तरफ एक सिग्नेचर ग्रिल और एक रेक विंडस्क्रीन दिया गया है। इस सेडान कार में हाफ मिस्टर स्टीकर, डिजाइनर व्हील और बड़ी खिड़की भी दी गई है। पीछे की ओर इस कार में कनेक्ट एलईडी टेल लाइट्स और स्पोर्टी बंपर भी दिया गया है।

    चार्जिंग

    BMW New Class कॉन्सेप्ट कार के पावरट्रेन की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन ये अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमें एक पावरफुल बैटरी का इस्तेमाल किया जाएगा। इसकी मदद से कार 1, 000 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। इसको चार्ज करने में बस कुछ मिनट ही लग सकते हैं।

    BMW New Class फीचर्स

    इस कार में कंपनी ने एक बड़ा केबिन दिया है। इसमें कई फीचर्स भी दिए गए है।विंडस्क्रीन-इंटीग्रेटेड हेड-अप डिस्प्ले, इंस्ट्रूमेंट पैनल पर टच-सेंसिटिव सेंसर भी मिलता है। केबिन को पूरी तरह से डिजिटल भी किया गया है।

    BMW New Class कीमत

    BMW New Class इस कार की कीमत लॉन्च के समय दी जाएगी। लेकिन अनुमान ये है कि इस कार की कीमत 1.5 करोड़ रुपये के आस -पास हो सकती है।