विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BMW 1 अक्टूबर को लॉन्च करेगी नई रोडस्टर मोटरसाइकिल, F 450 GS प्लेटफॉर्म पर आधारित

Published: Thu, 24 Sep 2026 01:30 PM (IST)

BMW ने 1 अक्टूबर को एक नई मोटरसाइकिल लॉन्च करने का टीजर जारी किया है, जो F 450 GS प्लेटफॉर्म ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। BMW ने इस साल अप्रैल में F 450 GS को लॉन्च किया था और ऐसा लगता है कि वह अपनी एंट्री-लेवल बाइक्स के मामले में यहां रुकने वाला नहीं है। ब्रांड ने अपने सोशल मीडिया पेज पर 1 अक्टूबर को एक और मोटरसाइकिल लॉन्च करने का टीजर जारी किया है। नया मॉडल F 450 GS वाले प्लैटफॉर्म पर आधारित एक Roadster हो सकता है।

एंट्री लेवल बाइक्स

पहले BMW की एंट्री-लेवल बाइक्स भारत में G 310s थीं जिनमें से G 310 R और G 310 GS को बंद कर दिया गया है। ट्रैक-फोकस G 310 RR अभी भी मौजूद हैं। अप्रैल में निर्माता ने एक बिल्कुल नए प्लैटफॉर्म पर बनी F 450 GS को पेश किया जिसमें 420cc का ट्विन-सिलिंडर इंजन है जो 48hp की पावर और 43nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे एक एडवेंचर टूरर की तरह बनाया गया है।

नया रोडस्टर मॉडल

BMW इस प्लैटफॉर्म का विस्तार एक नेकेड रोडस्टर मोटरसाइकिल के साथ करती नजर आ रही है और यह F 450 GS के साथ इंजन शेयर कर सकती है। हालांकि, तस्वीर से मोटरसाइकिल के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आती है लेकिन हम देख सकते हैं कि इसमें USD फोर्क दिया गया है। F 450 GS में 180mm ट्रैवल वाला 43mm का USD फोर्क मिलता है लेकिन यह एक रोडस्टर है इसलिए इसके ट्रैवल के कम होने की उम्मीद की जा सकती है।

F 450 GS Trophy वेरिएंट दोनों तरफ एडजस्टेबिलिटी की सुविधा देता है लेकिय यह देखना बाकी है कि क्या BMW नई बाइक में भी इसी तरह की फ्लेक्सिबिलिटी देता है।

कीमत और मुकाबला

BMW ने हाल ही में F 450 GS की कीमतें बढ़ा दी हैं जो अब 4.95 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं। यह देखना बाकी है कि नई मोटरसाइकिल कहां फिट होगी। BMW का कहना है कि इसे 1 अक्टूबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Royal Enfield की इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6 को मिला बड़ा अपडेट, सिंगल चार्ज में 154 किमी रेंज