Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2025 में BMW लॉन्च कर सकती है ये 3 मोटरसाइकिल, लिस्ट में F450 GS और S 1000 RR शामिल

    Updated: Wed, 08 Jan 2025 12:00 PM (IST)

    साल 2025 में BMW मोटरराड अपनी नई मोटरसाइकिलों को लॉन्च करने का प्लान बना रहा है। इस साल बीएमडब्लू (BMW motorcycles 2025) भारतीय बाजार में अपनी तीन बाइक की एंट्री कर सकता है जिसमें BMW F450 GS BMW R 1300 GSA और BMW S 1000 RR ये तीन बाइक शामिल हो सकती है। आइए जानते हैं कि साल 2025 में BMW अपनी कौन-सी बाइक लॉन्च कर सकती है।

    Hero Image
    साल 2025 में BMW की लॉन्च होने वाली मोटरसाइकलें।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। BMW मोटरराड साल 2025 में भारतीय बाजार में अपनी तीन बाइक लाने जा रही है। ये तीन मोटरसाइकिल BMW F450 GS, BMW R 1300 GSA और BMW S 1000 RR हो सकती है। यह तीनों बाइक की काफी पावरफुल है। जिनका इंतजार लंबे समय से भारतीय बाजार में एंट्री का इंतजार किया जा रहा है। आइए जानतें कि BMW की यह तीनों मोटरसाइकिल किन फीचर्स के साथ आती है और इनकी कीमत कितनी रहने वाली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BMW F450 GS

    • साल 2025 में BMW की लॉन्च होने वाली पहली बाइक होने वाली है। इसे BMW ने TVS के साथ पार्टनरशिप करके तैयार किया गया है, जिसमें ट्विन-सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इसे पिछले साल कंपनी ने कॉन्सेप्ट के रूप में पेश किया गया था, तब यह एक कॉन्सेप्ट बाइक थी, जो प्रोडक्शन के लिए तैयार लग रही थी।
    • उम्मीद लगाई जा रही है कि इसमें 450cc के आसपास इंजन देखने के लिए मिल सकता है, जो 48 hp का पावर जनरेट कर सकता है। जब इसके कॉन्सेप्ट मॉडल को पेश किया गया था तब BMW ने दावा किया था कि कॉन्सेप्ट F 450 GS का वजन करीब 175 किलोग्राम है। साथ ही यह भी बताया था कि इसका इंजन का फायरिंग ऑर्डर अनोखा होने वाला है।
    • F450 GS में 6.5-इंच TFT डैश, क्रॉस-स्पोक व्हील और पूरी तरह से एडजस्टेबल सस्पेंशन देखने के लिए मिलेंगे। भारत में BMW F450 GS की एक्स-शोरूम कीमत 5 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।

    BMW R 1300 GSA

    • इसे नए नए 1300 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड रहने वाली है और यह GSA के ट्रेडमार्क अंदाज़ में इसमें 30 लीटर का टैंक भी देखने के लिए मिल सकता है। इसका वजन करीब 269 किलोग्राम तक रहने वाला है।
    • इसे ऑटोमेटेड शिफ्ट असिस्टेंट से लैस किया जा सकता है, जिसकी वजह से गियर बदलते समय और रुकने पर क्लच को मैन्युअली इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें क्लच लेवल नहीं देखने के लिए मिलेगी, लेकिन गियर लीवर दिया जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर राइयर गियरशिफ्ट को मैन्युअली कंट्रोल कर करें।
    • उम्मीद लगाई जा रही है कि इसे साल 2025 के छमाही तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। भारत नें लॉन्च होने के बाद BMW R 1300 GSA की एक्स-शोरूम कीमत 23 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।

    BMW S 1000 RR

    • साल 2025 में लॉन्च होने जा रही BMW S 1000 RR रीडिज़ाइन किए गए फेयरिंग और विंगलेट के साथ भारत में एंट्री मार सकती है। हालांकि इसमें किसी तरह का कोई मैकेनिकल अपडेट देखने के लिए नहीं मिल सकता है।
    • इसके फ्रंट व्हील में व्हील कवर देखने के लिए मिल सकता है, जिसमें कूलिंग डक्ट भी शामिल होगा, जो ब्रेक कैलीपर्स को ठंडी हवा देंगे।
    • हाल में मिलने वाली BMW S 1000 RR की कीमत 20.75 लाख रुपये से 25.25 लाख रुपये के बीच है। नई S 1000 RR की कीमत इससे 20 से 30 हजार रुपये ज्यादा हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- 2025 में Ducati की 14 Bikes होंगी लॉन्च, सुपरस्पोर्ट्स बाइक से लेकर रेट्रो मोटरसाइकिल तक शामिल