Move to Jagran APP

BMW की ये 4 पावरफुल बाइक्स इस साल हुईं लॉन्च, परफॉर्मेंस सुनकर कह उठेंगे वाह...

BMW R 1250 R BMW R 1250 RT BMW F 850 GS Adventure Pro 2019 BMW S 1000 RR ये सभी Bmw की पावरफुल बाइक्स हैं जो इस साल भारतीय बाजार में लॉन्च हुई हैं

By Shridhar MishraEdited By: Published: Sat, 28 Sep 2019 01:52 AM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2019 11:50 AM (IST)
BMW की ये 4 पावरफुल बाइक्स इस साल हुईं लॉन्च, परफॉर्मेंस सुनकर कह उठेंगे वाह...
BMW की ये 4 पावरफुल बाइक्स इस साल हुईं लॉन्च, परफॉर्मेंस सुनकर कह उठेंगे वाह...

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अगर आप पावरफुल इंजन वाली बाइक्स खरीदने की सोच रहे हैं तो हमारी यह खबर आपके आपके काम आ सकती है, क्योंकि आज हम आपको BMW की उन चार बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इसी साल भारतीय बाजार में लॉन्च हुई हैं। इन बाइक्स में BMW R 1250 R, BMW R 1250 RT से लेकर BMW F 850 GS Adventure Pro और 2019 BMW S 1000 RR तक शामिल हैं। इन बाइक्स में कंपनी की नेकेड रोडस्टर, एडवेंचर और टूरिंग बाइक्स शामिल हैं। आज हम आपको इन बाइक्स के परफॉर्मेंस और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर इन बाइक्स पर,

loksabha election banner

BMW R 1250 R

  • परफॉर्मेंस- BMW R 1250 R कंपनी की एक नेकेड रोडस्टर है, जो अब भारत में R 1200 R की जगह लेगी। इसमें पावर के लिए 1,254 सीसी का बॉक्सर-ट्विन इंजन दिया गया है, जो 134 bhp की पावर और 143 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन दिया गया है।
  • कीमत- BMW R 1250 R की एक्स शोरूम कीमत 15.95 लाख रुपये है।

BMW R 1250 RT

  • परफॉर्मेंस- BMW R 1250 RT कंपनी की एक टूरिंग बाइक है। इसके परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें पावर के लिए 1,254 सीसी का बॉक्सर-ट्विन इंजन दिया गया है, जो 134 bhp की पावर और 143 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन दिया गया है।
  • कीमत- BMW R 1250 RT की एक्स-शोरूम कीमत 22.5 लाख रुपये है।

BMW F 850 GS Adventure Pro

  • परफॉर्मेंस- BMW F 850 GS Adventure Pro में पावर के लिए 853सीसी, इन-लाइन पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। बता दें कि यही इंजन रेगुलर BMW F 850 GS में लगा है। हालांकि, BMW F 850 GS में 5 bhp की अतिरिक्त पावर मिलती है। इसका इंजन 8250 आरपीएम पर 94 bhp की मैक्सिमम पावर जनरेट करता है। हालांकि, इसके टॉर्क के आउटपुट में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। इसका इंजन 6,250 आरपीएम पर 86 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
  • कीमत- BMW F 850 GS Adventure Pro की एक्स-शोरूम कीमत 15.40 लाख रुपये रखी है।

2019 BMW S 1000 RR

  • परफॉर्मेंस- 2019 BMW S 1000 RR पुराने वर्जन से 8bhp ज्यादा पावर देती है क्योंकि इसमें नया डेवेलेप्स 998cc इन-लाइन फोर इंजन दिया गया है। इसका इंजन 204 bhp की मैक्सिमम पावर और 83 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
  • कीमत- इसके Standard वेरिएंट की कीमत 18.50 लाख, Pro की 20.95 लाख और M Sport की 22.95 लाख रुपये है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.