Move to Jagran APP

BMW Motorrad की बाइक्स हुईं 10 फीसद तक सस्ती, यहां देखिये पूरी प्राइस लिस्ट

BMW मोटर्राड ने पिछले साल ही भारत में अपनी मोटरसाइकिल्स बेचनी शुरू की हैं। कंपनी ने पहले नौ महीने में 252 बाइक बेचीं हैं।

By Bani KalraEdited By: Published: Fri, 23 Feb 2018 03:11 PM (IST)Updated: Fri, 23 Feb 2018 05:20 PM (IST)
BMW Motorrad की बाइक्स हुईं 10 फीसद तक सस्ती, यहां देखिये पूरी प्राइस लिस्ट
BMW Motorrad की बाइक्स हुईं 10 फीसद तक सस्ती, यहां देखिये पूरी प्राइस लिस्ट

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। BMW मोटर्राड जर्मनी की बीएमडब्ल्यू ग्रुप का हिस्सा है। कंपनी के मुताबिक भारत उनके लिए एक प्रमुख बाजार है जहां उन्हें बहुत उम्मीदें हैं। BMW मोटर्राड ने शुक्रवार को ग्राहकों को ख़ास तोहफा दे दिया, जी हां कंपनी ने अपनी सभी बाइक्स के दाम 10 फिसद तक कम कर दिए हैं।

loksabha election banner

BMW मोटर्राड ने अपने सभी प्रोडक्ट्स जिनमें एडवेंचर, सपोर्ट, टूरिंग, हेरिटेज और रोडस्टर बाइक्स आती हैं इनके दाम कम दिए हैं, इस बारे में BMW ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट विक्रम पवाह ने कहा कि भारत हमारे लिए एक बड़ा बाजार है, नई आकर्षित कीमटन की वजह से हम बाइक के उत्साही लोगों को बेजोड़ और असाधारण मोटरसाइकिल का अनुभव करने का अवसर प्रदान करेंगे। हमें उम्मीद है हम भारत में अपनी स्थिति मजबूत करेंगे।

BMW मोटर्राड ने पिछले साल ही भारत में अपनी मोटरसाइकिल्स बेचनी शुरू की हैं। कंपनी ने पहले नौ महीने में 252 बाइक बेचीं हैं। भारत में BMW मोटर्राड बाइक की कीमत 15.6 लाख से लेकर 29.9 लाख रुपये तक जाती है। इस साल के ऑटो एक्सपो में BMW मोटोर्रेड ने अपनी दो बाइक्स लॉन्च की है। BMW F750 GS की कीमत 12.2 लाख रुपये और BMW F850 GS की कीमत 13.7 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखी गई है। इन दोनों नए मॉडल्स में फीचर के तौर पर नई स्टाइलिंग, नई टेक्नोलॉजी, एक मोनोक फ्रेम और बड़ा 853cc, ट्विन सिलेंडर इंजन दिया गया है। F750 GS में लगा 853cc का इंजन 77hp और 83Nm का टॉर्क जनरेट करती है और F850 में लगा यही इंजन 85hp की पावर और 92Nm का टॉर्क देती है।  

BMW  के मुताबिक इस साल की दूसरी छमाही में कंपनी शुरुआती स्तर की बाइकें G310 रेंज को पेश करेगी। इन बाइकों की मैन्युफैक्चरिंग भारत में ही की जाएगी। इसके लिए कंपनी ने टीवीएस मोटर से गठजोड़ किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.