रफ्तार के दीवानों के होश उड़ा आ रही है ये बाइक, इस महीने हो सकती है लॉन्च
BMW Motorrad India जल्द अपनी नई BMW R 1250 GS को लॉन्च कर सकती है
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। BMW Motorrad India जल्द अपनी नई BMW R 1250 GS को लॉन्च कर सकती है। कंपनी के ऑफिशियल Instagram पेज को देखने पर इसकी उम्मीद और बढ़ जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपनी नई BMW R 1250 GS को इसी महीने भारत में लॉन्च कर सकती है।
नई BMW R 1250 GS कंपनी की फ्लैगशिप एडवेंचर मोटरसाइकिल है जो R 1200 GS को रिप्लेस करेगी। यहां जानना जरूरी है कि R 1200 GS दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली एडवेंचर बाइक्स में से एक है। BMW ने सबसे पहले इसे 2018 EICMA Motorcycle Show (EICMA मोटरसाइकिल शो) में पेश किया था। BMW R 1250 GS इसी बाइक का अपडेटेड वर्जन है।
नई 2019 BMW R 1250 GS और R 1250 GS Adventure में पावर के लिए 1254 सीसी का बॉक्सर-ट्विन इंजन दिया गया है। इसके अलावा इसमें वेरिएबल वाल्व टाइमिंग सिस्टम दिया गया है जिसे बीएमडब्लू Shiftcam Technology कहती है। यह इंजन लंबे स्ट्रोक और बड़े बोर के साथ आता है, जिससे 9 फीसदी ज्यादा पावर और 14 फीसदी ज्यादा टार्क मिलता है। इसमें लगा बॉक्सर-ट्विन इंजन 7750 आरपीएम पर 136 bhp की मैक्सिमम पावर और 6250 rpm पर 143 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
R 1250 GS में अपडेटेड इलेक्ट्रॉनिक राइडिंग मोड्स के पैकेज मिलते हैं। इनमें रोड और रेन(Road and Rain), ABS, ऑटोमैटिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ASC) और हिल स्टार्ट कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं।
इसके अलावा इसमें मल्टी-फंक्शनल इंस्ट्रूमेंट पैनल के साथ 6.5-इंच का फुल-कलर TFT डिस्प्ले, नई LED हेडलैंप्स और LED डेटाइम रनिंग लैंप जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा विजुअल अपडेट्स के साथ नया डिजाइन किया हुआ फ्यूल टैंक, इंटेक पोर्ट्स और नया ग्राफिक्स दिया है।
यह भी पढ़ें:
भारत में 10 लाख रुपये से कम कीमत में ये हैं 5 सबसे लेटेस्ट कारें, जानें कीमत और फीचर्स
सड़क पर गाड़ी चलाते समय इन 8 गलतियों से कट सकता है चालान, हो सकती है जेल
2019 में भी धमाल मचाएंगी ये 6 बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स
अमिताभ से लेकर कैटरीना तक, इन 7 Bollywood स्टार्स के पास हैं दुनिया की सबसे बेहतरीन कारें