Move to Jagran APP

भारत में 8 मई को लॉन्च होंगी BMW M8 Coupe और BMW 8 Series Gran Coupe

BMW M8 Coupe और BMW 8 Series Gran Coupe भारत बाजार में में 8 मई को लॉन्च की जाएंगी। (फोटो साभार BMW)

By Sajan ChauhanEdited By: Published: Wed, 06 May 2020 07:43 PM (IST)Updated: Wed, 06 May 2020 07:43 PM (IST)
भारत में 8 मई को लॉन्च होंगी BMW M8 Coupe और BMW 8 Series Gran Coupe
भारत में 8 मई को लॉन्च होंगी BMW M8 Coupe और BMW 8 Series Gran Coupe

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। जर्मनी की जानी-मानी लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW ने नई BMW M8 Coupe और BMW 8 Series Gran Coupe को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की आधिकारिक घोषणा की है। BMW की ये दोनों कारें 8 मई, 2020 से बिक्री के लिए चालू होंगी। कंपनी ने इन दोनों फ्लैगशिप मॉडल को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्टेड कर दिया और यह सुनिश्चित किया है कि ये दोनों कारें भारत में आ रही हैं। कोरोनावायरस के प्रकोप की वजह से इन दोनों कारों के वर्चुअल तरीके से लॉन्च किया जाएगा। नई BMW 8 Series Gran Coupe और नई M8 Coupe को कंपनी के हाल ही में लॉन्च किए गए कॉन्टैक्टलेस एक्सपीरियंस प्लेटफॉर्म के जरिए बेचा जाएगा।

loksabha election banner

नई 8 Series लाइन-अप बीएमडब्ल्यू के पोर्टफोलियो में टॉप मॉडल में शामिल होने वाली रेंज होगी जो कि भारतीय बाजार में BMW 6 Series Gran Coupe से ऊपर रखी जाएगी। नई BMW 8 Series दो वेरिएंट ऑप्शन में आएगी पहला 840i Gran Coupe और दूसरा M8 Coupe होगा। ये दोनों ही मॉडल शानदार फीचर्स से लैस होंगे और साथ में ऑप्शनल पैकेज भी मिलेंगे। इसके अलावा भी कंपनी M8 Coupe के लिए अतिरिक्त ड्राइवर के पैकेज और कस्टोमाइजेशन का ऑप्शन दे सकती है।

पावर और स्पेशिफिकेशन: पावर और स्पेशिफिकेशन की बात की जाए तो BMW 840i Gran Coupe में 3.0-लीटर का 6 सिलेंडर वाला टर्बो इंजन दिया जाएगा जो कि 5000 से 6500 Rpm पर 335 Hp की पावर और 1600 से 4500 Rpm पर 500 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं गियरबॉक्स की बात की जाए तो यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस होगा। इसके अलावा वहीं M8 Coupe में 4.4-लीटर का V8 ट्विन टर्बोचार्जड इंजन दिया जाएगा जो कि 625 Hp की पावर और 750 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं गियरबॉक्स की बात की जाए तो यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस होगा। इसी के साथ BMW M8 xDrive ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम से लैस होकर आएगी।

इटरनेशल स्तर पर मौजूद BMW 8 Series तीन बॉडी स्टाइल Coupe, Convertible और Gran Coupe में उपलब्ध है। वहीं भारतीय बाजार में 4 डोर ग्रैन Gran Coupe औरd Coupe में आएगी। वहीं Convertible को बाद में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। कीमत की बात की जाए तो BMW 8 Series Gran Coupe की कीमत करीब 1.2 करोड़ से 1.5 करोड़ रुपये हो सकती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.