BMW iX3 इलेक्ट्रिक एसयूवी 14 जुलाई को होगी पेश, जानें क्या होगा खास
BMW iX3 ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी है और इसमें फीचर के तौर पर कंपनी की 5वीं जनरेशन की BMW eDrive टेक्नोलॉजी शामिल की जाएगी।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। बेसब्री से इंतजार की जा रही BMW iX3 को अगले हफ्ते 14 जुलाई 2020 को वैश्विक स्तर पर पेश करने जा रही है। यह कंपनी की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी है और इसमें फीचर के तौर पर कंपनी की 5वीं जनरेशन की BMW eDrive टेक्नोलॉजी शामिल की जाएगी। BMW iX3 इलेक्ट्रिक एसयूवी को जर्मनी के म्यूनिख में मौजूद हेडक्वार्टर्स में पेश किया जाएगा। इस घोषणा के साथ कंपनी ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी की एक नई टीजर तस्वीर भी जारी की है और BMW इसे स्पोर्ट्स एक्टिविटी व्हीकल (SAV) कहना पसंद करती है।
BMW iX3 को चीन में BMW ब्रिलियंस ऑटोमोटिव ज्वाइंट वेंचर (BBA) में बनाया जा रहा है। BBA पिछले साल के मध्य से शेनयांग में प्लांट डाडोंग में BMW iX3 प्री-प्रोडक्शन वाहनों का निर्माण कर रहा है।
200 वां प्री-प्रोडक्शन मॉडल हाल ही में असेंबली लाइन से बाहर आया और चीनी सड़कों पर परीक्षण ड्राइव शुरू हुआ, जिसमें विकसित और टेस्ट इंजीनियर्स मिलकर अतिंम सुधार करने की अनुमति देते हैं। कंपनी 2020 के अंत तक कुछ अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में इसकी डिलीवरी शुरू कर देगी। हालांकि, भारत में यह कब आएगी इसकी अभी जानकारी नहीं है।
दिखने में नई BMW iX3 के कुछ डिजाइन संकेत मौजूदा X3 से लिए गए हैं। हालांकि, इस इलेक्ट्रिक व्हीकल में BMW कुछ नए स्टाइल एलिमेंट्स को जोड़ने की संभावना भी रखती है। जैसे कि इसमें टीजर में देख सकते हैं कि नई किडनी ग्रिल को ब्लू-क्रोम बॉर्डर्स दिए गए हैं। पिछले टीजर तस्वीरों में से कुछ ने यह भी बताया कि iX3 में नए एलॉय और एक रेस्टलेड रियर सेक्शन भी दिया गया है।
ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी में कंपनी एक 74 kWh की बैटरी देगी जिसमें मिलने वाली इलेक्ट्रिक मोटर 282 bhp की पावर और 400 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। BMW का दावा है कि सिंगल चार्ज पर iX3 में अधिकतम 440 km तक की रेंज मिलती है।