Move to Jagran APP

BMW की कारें 1 अप्रैल से होंगी महंगी

जर्मनी की लक्ज़री कार निर्माता कंपनी BMW ने 1 अप्रैल से अपनी सभी कारों के दाम 2% बढ़ाने की घोषणा की है इसके साथ ही कंपनी की MINI ब्रैंड की कारें भी 1 अप्रैल से महंगी हो जायेंगी।

By MMI TeamEdited By: Published: Thu, 16 Mar 2017 06:46 PM (IST)Updated: Thu, 16 Mar 2017 06:48 PM (IST)
BMW की कारें 1 अप्रैल से होंगी महंगी
BMW की कारें 1 अप्रैल से होंगी महंगी

नई दिल्ली: जर्मनी की लक्ज़री कार निर्माता कंपनी BMW ने 1 अप्रैल से अपनी सभी कारों के दाम 2% बढ़ाने की घोषणा की है इसके साथ ही कंपनी की MINI ब्रैंड की कारें भी 1 अप्रैल से महंगी हो जायेंगी।

loksabha election banner

BMW ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट विक्रम पवाह ने कहा, "BMW ने हमेशा से ही ग्राहकों को बेहतर प्रोडक्ट्स दिए हैं। वहीं, विश्वस्तरीय डीलरशिप तैयार करने और अत्याधुनिक सेवाओं की पेशकश की जा रही है। आज की आर्थिक परिस्थितियों में हमारे असाधारण ब्रैंड पोजिशनिंग को बनाए रखने के लिए और हमारे प्रीमियम ग्राहकों के लिए एक विशिष्ट मूल्य प्रस्ताव जारी रखने के लिए हमने BMW और मिनी की कारों की कीमतों में मामूली रूप से बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है।"

BMW के चेन्नई प्लांट से BMW 1 सीरीज, BMW 3 सीरीज, BMW 5 सीरीज, BMW 7 सीरीज, BMW X1, BMW X3 और BMW X5 जैसी लक्ज़री कारें बनती है। इसके अलावा भारत में मिनी 3 डोर, मिनी 5 डोर, मिनी कनवर्टिबल, मिनी कंट्रीमैन और आल न्यू मिनी क्लबमैन बिकती हैं। 2 फीसदी का इजाफा करने के बाद क्या BMW की सेल में कुछ कमी आ सकती है इसका जवाब आने वाले कुछ दिनों में मिल जायेगा।
 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.