कोरोनावायरस से लड़ाई में शामिल डॉक्टरों के लिए BMW ने पेश की खास सर्विस
कोरोनावायरस से लड़ाई में शामिल डॉक्टर्स के लिए BMW Group India ने खास सर्विस देने का ऐलान किया है। (फोटो साभार BMW Group India)
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। BMW Group India ने कोरोनावायरस महामारी से लड़ने के लिए 24 घंटे काम करने वाले डॉक्टरों को स्पेशल सर्विस देने का ऐलान किया है। कंपनी ने समाज के प्रति उनके योगदान को मानते हुए यह ऐलान किया है कि सभी मेडिकल डॉक्टर जो BMW या Mini कार या BMW Motorrad motorcycle के मालिक हैं। ऐसे ग्राहकों को भर के सभी डीलरशिप सर्विस सेंटर पर इंजन तेल सर्विस की पेशकश की जाएगी। वहीं इसके अलावा कंडीशन बेस्ड सर्विस (CBS) के अनुसार इंजन ऑयल सर्विस वाले वाहन लॉकडाउन खत्म होने के बाद 90 दिनों के अंदर इस सर्विस का लाभ उठा सकते हैं।
इस पर टिप्पणी करते हुए BMW Group India के एक्टिंग प्रेसिडेंट Arlindo Teixeira ने कहा कि "BMW Group India ने इस माह की शुरुआत में अपनी विभिन्न CSR पहल के जरिए और दिल्ली एनसीआर और चेन्नई में मेडिकल फेसिलिटी के लिए जरूरी केयर डिवाइस और सर्विस देकर कोरोनावायर से लड़ने में अपना समर्थन किया था।"
इस स्थिति से बाहर लाने के लिए डॉक्टर पब्लिक हेल्थ और सेफ्टी के लिए रोजाना अथक प्रयास कर रहे हैं। मेडिकल सर्विस के जरिए निस्वार्थ सेवा में लगे डॉक्टर्स के लिए कॉम्प्लिमेंट्री इंजन ऑयल सर्विस हमारे और हमारे डीलर्स की तरफ से सराहना का संकेत है। मुश्किल की इस घड़ी में BMW कार, Mini कार और BMW Motorrad motorcycle की केयर करने के लिए हमारे और हमारे डीलर्स के लिए खुशी की बात है।"
अगर आप मौजूदा BMW या MINI सर्विस इनक्लूसिव पैकेज या वारंटी एक्सटेंशन होल्डर हैं, जिन्हें पहले से ही इंजन ऑयल सर्विस मिलती है तो BMW ऐसे वाहनों के लिए फ्री सैनिटाइजेशन सर्विस प्रदान करेगी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, हॉस्पिटल और क्लीनिकों के साथ रजिस्टर्ड डॉक्टर जो BMW, Miniऔर BMW Motorrad व्हीकल के मालिक हैं। उन्हें सर्विस के लिए रजिस्टर्ड करने के लिए कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।