बेंटले बेंटाएगा में मिलेगा प्लग-इन हाइब्रिड वेरिएंट, रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी को देगी टक्कर
बेंटले बेंटाएगा SUV प्लग-इन हाईब्रिड वेरिएंट के साथ मार्च 2018 में होने जा रहे जेनेवा मोटर शो के दौरान पेश होगा
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। बेंटले अपनी बेंटाएगा SUV के प्लग-इन हाईब्रिड वेरिएंट को मार्च 2018 में होने जा रहे जेनेवा मोटर शो के दौरान पेश करेगी। बेंटाएगा के पावरट्रेन ऑप्शन्स में यह तीसरा वेरिएंट होगा। मौजूदा बेंटाएगा में 6.0 लीटर W12 बिट्रूबो और 4.0 लीटर V8 बिट्रूबो डीजल इंजन दिया गया है। हाइब्रिड वेरिएंट में 2.9 लीटर V6 पेट्रोल मोटर लगाई जाएगी जो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ होगी। इलेक्ट्रिक मोटर के साथ यह इंजन 460bhp की पावर जनरेट करेगा। यह इंजन पैनामेरा ई-हाइब्रिड में भी इस्तेमाल किया गया है। कार में लगी इलेक्ट्रिक मोटर की पूरी रेंज करीब 50 किलोमीटर तक होगी।
बेंटले बेंटाएगा हाइब्रिड वेरिएंट की बिक्री यूरोप में 2018 के मध्य से शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही बेंटले नया V8 पेट्रोल इंजन भी लॉन्च करेगी जो 4.0 लीटर बिट्रूबो इंजन से ट्यून होगी। यही इंजन पोर्शे केयनी और लेम्बोर्गिनी यूरुस में भी दिया गया है। ये सभी SUV MLB प्लेटफॉर्म पर बनाई गई हैं।
बेंटले बेंटाएगा लग्जरी कार निर्माता कंपनी के पोर्टफोलियो में सबसे पॉपुलर मॉडल रही है। 2016 में दुनियाभर में इसकी 5,586 यूनिट्स की बिक्री हुई है। अभी 2017 की बिक्री के आंकड़े सामने नहीं आए हैं। हालांकि 2017 के दौरान पहले 9 महीनों के भीतर दुनियाभर में इस कार की 7,498 यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है।
रेंज रोवर SV ऑटोबायोग्राफी | बेंटले बेंटाएगा | |
इंजन टाइप | LR-V8 सुपरचार्ज्ड 5.0L पेट्रोल | 6.0L W12 ट्विन टर्बो TSI इंजन |
डिसप्लेसमेंट | 4999 CC | 5950 CC |
सिलेंडर | 8 | 12 |
पावर | 543 bhp@6000-6500 rpm | 600 bhp@5000-6000 rpm |
टॉर्क | 680 Nm@2500-5500 rpm | 900 Nm@1350 rpm |
ड्राइव ट्रेन | 4WD | 4WD |
कीमत | 4.02 करोड़ रुपये | 4.5 करोड़ रुपये |
रेंज रोवर SV ऑटोबायोग्राफी से होगा मुकाबला:
बेंटले बेंटाएगा का मुकाबला लैंड रोवर की रेंज रोवर SV ऑटोबायोग्राफी से होगा। इस कार में 5.0 लीटर LR-V8 सुपरचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 543bhp की पावर और 680Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह कार 0 से 100 किमी की रफ्तार 5.4 सेकंड़ में पकड़ लेती है। वहीं, बेंटले बेंटाएगा 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ने में सिर्फ 4.1 सेकंड़ का वक्त लेती है।