Coronavirus के चलते Beijing Motor Show हुआ स्थगित
Coronavirus महामारी की वजह से सेफ्टी को देखते हुए Beijing Motor Show को स्थगित कर दिया गया है। (फोटो साभार Beijing Motor Show)
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Coronavirus महामारी के चलते पूरी दुनिया परेशान हो गई है, जिसके चलते कई बड़े-बड़े इवेंट्स को रद्द कर दिया गया। भारत में इसको फैलने से रोकने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया है। इसकी वजह से मोटर शो पर असर पड़ा और सबसे पहले Geneva Motor Show को रद्द करने का ऐलान किया गया था। उसके बाद में डेट्रायट, New York Motor Show को रद्द कर दिया गया था। अब Beijing Auto Show जो 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक होने वाला था उसके आयोजकों ने शो की तारीख को आगे बढ़ाने का ऐलान किया है।
शो को ऑर्गेनाइजर्स ने एक स्टेटमेंट में कहा कि ''कोरोनावायरस महामारी के चलते सामने आई गंभीर चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी लोगों से सलाह करके 2020 Beijing Auto Show के 16वें एडिशन को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। यह शो इस साल की शुरुआत में China International Exhibition Center (CIEC) की नई और पुरानी जगहों पर प्लान किया गया था, जिससे दर्शकों और प्रदर्शकों की सेफ्टी ठीक प्रकार से की जा सके। ऑटो शो को 2020 में 26 सितंबर से 5 अक्टूबर की तारीख के लिए आगे बढ़ाया गया है"
स्टेटमेंट में कहा गया कि Beijing Auto Show को अब 26 सितंबर से 5 अक्टूबर, 2020 के लिए स्थगित किया गया है। Coronavirus महामारी ने ग्लोबल ऑटो इंडस्ट्री पर बहुत गहरा असर डाला है, इसके चलते प्लांट बंद हुए, प्रोडक्शन रुक गया और डीलरशिप्स भी बंद पड़ी हैं। कई ऑटो कंपनियां अब कारों का निर्माण करने की जगह देश की वर्तमान जरूरतों को देखते हुए फेस मास्क, फेस शील्ड्स और वेंटिलेटर बनाने का काम कर रही हैं। एक कंपनी ने इन्हें सबसे पहले बनाना शुरू किया और बाजार में उनका वितरण भी शुरू हो चुका है।