विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bajaj Pulsar NS200 vs TVS Apache RTR 200 4V: किसे खरीदना फायदे का सौदा? यहां जान लीजिए

Published: Tue, 05 Mar 2024 11:00 AM (IST)

NS200 में जो नया है वह एक एलईडी हेडलैंप क्लस्टर बूमरैंग के आकार के एलईडी डीआरएल और एलईडी टर्न इंडिकेटर्स ...और पढ़ें

आइए Bajaj Pulsar NS200 और TVS Apache RTR 200 4V के बारे में जान लेते हैं।
आइए Bajaj Pulsar NS200 और TVS Apache RTR 200 4V के बारे में जान लेते हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Bajaj Auto ने हाल ही में Pulsar NS200 को NS125 और NS160 के साथ अपडेट किया है। नई लॉन्च की गई पल्सर सीरीज में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आती है। अन्य अपडेट के अलावा, टर्न इंडिकेटर्स को हैलोजन यूनिट से एलईडी में अपग्रेड किया गया है।

हालांकि, Bajaj Pulsar NS200 का काम आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि इसे TVS Apache RTR 200 4V को टक्कर देनी है। आइए, इन दोनों के बारे में जान लेते है।

डिजाइन

NS200 में जो नया है, वह एक एलईडी हेडलैंप क्लस्टर, बूमरैंग के आकार के एलईडी डीआरएल और एलईडी टर्न इंडिकेटर्स हैं। वहीं, TVS Apache RTR 200 4V में एलईडी हेडलाइट सेटअप भी मिलता है, जो RTR 160 4V से उधार लिया गया है।  

फीचर्स 

NS200 में सबसे बड़ा अपडेट डिजिटल कंसोल है, जो ब्लूटूथ-इनेबल्ड एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आता है। स्मार्टफोन के साथ जुड़ने पर ये टर्न-बाय-टर्न बारी नेविगेशन, डिस्टेंस टू एम्पटी, रियल टाइम और एवरेज माइलेज के साथ साथ कॉल/एसएमएस नॉटिफिकेशन दिखाता है। इसके अलावा, बजाज ने मोटरसाइकिल में लेफ्ट स्विचगियर पर एक अतिरिक्त स्विच दिया है। 

 TVS Apache RTR 200 4V में भी ये सभी फीचर्स उपलब्ध हैं। हालांकि इसे स्पोर्ट, अर्बन और रेन के रूप में 3 राइडिंग मोड्स भी मिलते हैं। 

यह भी पढ़ें- Honda 2Wheelers India ने फरवरी 2024 में की जबरदस्त ग्रोथ, बिक्री में 87 प्रतिशत का उछाल

इंजन स्पेसिफिकेशन

नई Bajaj Pulsar NS200 में 199.5 सीसी, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन है। 6-स्पीड ट्रांसमिशन से युक्त ये E20-अनुरूप इंजन 24.13 बीएचपी की अधिकतम शक्ति और 18.74 एनएम का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है।

दूसरी ओर,Apache RTR 200 4V को 197.75 सीसी, सिंगल-सिलेंडर, एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन से ऊर्जा मिलती है, जो 5-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो 20.54 बीएचपी की अधिकतम पावर और 17.25 एनएम का उत्पादन करता है।

कीमत

Bajaj Pulsar NS200 की कीमत 1.57 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। दूसरी ओर, TVS Apache RTR 200 4V दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसमें सिंगल-चैनल एबीएस और डुअल-चैनल एबीएस शामिल है, जिनकी कीमत 1.42 लाख रुपये से 1.47 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

यह भी पढ़ें- March 2023 में Hyundai की किस गाड़ी को खरीदने पर मिल रहा कितना डिस्‍काउंट, जानें क्‍या है ऑफर