Bajaj Auto की कुल बिक्री में आई 38 फीसद की गिरावट, जानें मार्च महीने में कितने बेचे वाहन
Bajaj Auto ने जानकारी दी है कि उसकी मार्च महीने में कुल बिक्री 38 फीसद की गिरावट के साथ 242575 यूनिट्स की हुई है।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Bajaj Auto ने जानकारी दी है कि उसकी मार्च महीने में कुल बिक्री 38 फीसद की गिरावट के साथ 2,42,575 यूनिट्स की हुई है। इससे बीते वर्ष मार्च महीने में कंपनी ने 3,93,351 यूनिट्स की बिक्री की थी। घरेलू बिक्री की बात करें तो बजाज ऑटो ने कहा कि मार्च 2020 में इसकी टू-व्हीलर्स की बिक्री 55 फीसद की गिरावट के साथ 98,412 यूनिट्स की हुई है, जबकि मार्च 2019 में यह आंकड़ा 2,20,213 यूनिट्स का रहा था। वहीं टू-व्हीलर्स के निर्यात में 9 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने मार्च 2020 में 1,12,564 यूनिट्स का निर्यात किया है, जबकि मार्च 2019 में यह आंकड़ा 1,03,325 यूनिट्स का रहा था।
कुल कमर्शियल वाहनों की बिक्री की बात करें तो कंपनी ने 55 फीसद की गिरावट के साथ 31,599 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि मार्च 2019 में यह आंकड़ा 69,813 यूनिट्स का रहा था। इसमें घरेलू बाजार में कंपनी ने 53 फीसद की गिरावट के साथ 18,129 कमर्शियल वाहन बेचे हैं, जबकि मार्च 2019 में यह आंकड़ा 38,972 यूनिट्स का रहा था। निर्यात की बात करें तो कमर्शयिल वाहन का 56 फीसद की गिरावट के साथ 13,470 यूनिट्स का हुआ है, जबकि मार्च 2019 में यह 30,841 यूनिट्स रहा था।
वित्त वर्ष 2019-20 में अप्रैल 2019 से मार्च 2020 में कंपनी ने कुल 8 फीसद की गिरावट के साथ 46,15,212 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि इससे बीते वित्त वर्ष 2018-19 में कंपनी ने 50,19,503 यूनिट्स की बिक्री की थी। इस दौरान घरेलू बाजार में कंपनी ने 17 फीसद की गिरावट के साथ 2019-20 में 24,44,107 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि बीते वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 29,40,773 यूनिट्स का रहा था। वहीं, निर्यात की बात करें तो कंपनी ने अप्रैल 2019 से मार्च 2020 तक 4 फीसद की बढ़ोतरी के साथ 21,71,105 यूनिट्स का निर्यात किया है, जबकि इससे बीते वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 20,78,730 यूनिट्स का रहा था।