Move to Jagran APP

Auto News Roundup: मारुति CNG की वेटिंग पीरियड से लेकर अपकमिंग कार तक, जानें ऑटो सेक्टर में क्या रहा खास

अगर आप नेक्सा सीएनजी मॉडल्स को सलेक्ट कर रहे हैं तो बलेनो सीएनजी XL6 सीएनजी और ग्रैंड विटारा सीएनजी का वेटिंग पीरियड इनके वेरिएंट के हिसाब से हैं। वहीं BS-VI फेज-2 के लिए कंपनियां कर रही हैं तैयारी। (जागरण फोटो)

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediPublished: Sun, 19 Mar 2023 08:30 PM (IST)Updated: Sun, 19 Mar 2023 08:30 PM (IST)
Auto News Roundup: मारुति CNG की वेटिंग पीरियड से लेकर अपकमिंग कार तक, जानें ऑटो सेक्टर में क्या रहा खास
मारुति CNG की वेटिंग पीरियड से लेकर अपकमिंग कार तक, जानें ऑटो सेक्टर में क्या रहा खास

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Auto News Roundup: जब आप दिनभर के काम के बाद शाम में खबरों की ओर रुख करते हैं तो हर एक खबर तक पहुंच पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसलिए आज हम आपके लिए आज पुरे दिन में ऑटो सेक्टर में क्या कुछ हुआ उसे एक ही खबर में लेकर आए हैं। चलिए देखते हैं एक -एक करके।

loksabha election banner

Maruti की सीएनजी गाड़ियां खरीदने के पहले चेक करें इनकी वेटिंग पीरियड

2022 में मारुति ने कई सीएनजी कारों को लॉन्च किया था, इसमें अल्टो सीएनजी से लेकर ग्रैंड विटारा सीएनजी तक का ऑप्शन मौजूद है। अगर आप अपने लिए नेक्सा सीएनजी मॉडल्स को सलेक्ट कर रहे हैं तो आपको बता दें कि बलेनो सीएनजी, XL6 सीएनजी और ग्रैंड विटारा सीएनजी का वेटिंग पीरियड इनके वेरिएंट के हिसाब से हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

अपनी बाइक्स को OBD-II और RDE मानदंडों के अनुकूल बना रही Honda

1 अप्रैल, 2023 से होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) की दोपहिया रेंज OBD-II और RDE अनुपालन मानदंडों का पालन करेगी और इसके हिसाब से ही अपने बाइक्स को तैयार करेगी। भारतीय बाजार में होंडा लोगों के दिलो पर आज से ही नहीं कई सालो से राज करते आ रही है। वहीं टू -व्हीलर कंपनी ने इस साल जनवरी में Honda Activa 6G H-Smart को नए फीचर्स और नए नियमों के साथ पेश किया था। हालांकि मास-मार्केट मॉडल में बाकी हिस्सों को अभी तक कोई अपडेट नहीं मिला है। यहां पढ़ें पूरी खबर

BS-VI फेज-2 के लिए कंपनियां कर रही हैं तैयारी

BS-VI उत्सर्जन मानदंड का दूसरा चरण 1 अप्रैल से शुरू होने वाला है। इसको लेकर देश की सभी बड़ी कंपनियां तेजी से काम कर रही है। इसमें टाटा मोटर्स ,मारुति और महिंद्रा जैसी कंपनियां अपने -अपने स्तर पर काम शुरु कर चुकी है। आपको बता दें, भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग वर्तमान में अपने उत्पादों को रीयल-टाइम ड्राइविंग स्थितियों में यूरो-VI उत्सर्जन मानदंडों के बराबर भारत स्टेज VI के दूसरे चरण को पूरा करने के लिए काम कर रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर

Kawasaki Eliminator 400 क्रूजर बाइक के लुक को देख आप भी हो जाएंगे फैन!

हाल ही में कावासाकी ने अपनी क्रूजर बाइक Kawasaki Eliminator 400 को जापान में पेश किया है। लुक और डिजाइन के मामले में यह बाइक काफी शानदार दिखाई दे रही है। कंपनी का कहना है कि वह इस बाइक को पूरे ग्लोबल मार्केट में ले जाएंगे, जिसमें भारत में भी आने वाले समय में यह बाइक आ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह बाइक अगर इंडियन मार्केट में आती है तो ये सीधे रॉयल एनफील्ड की मोटरसाइकिलों को टक्कर दे सकती है। यहां पढ़ें पूरी खबर

भारतीय बाजार में जल्द दस्तक देने वाली हैं ये कारें

Upcoming SUVs Under 15 lakh: अगर आप अपने लिए एक नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको बता दें, भारतीय बाजार में आने वाले दिनों में 15 लाख रुपये से भी कम में कई दमदार कारें लॉन्च होने वाली है। लॉन्च होने वाली लिस्ट में शामिल Mahindra से लेकर Jimny तक है। चलिए आपको बताते हैं ये कब भारत में लॉन्च होंगी और इनकी कीमत क्या होगी। Fronx, Bolero Neo Plus, Jimny जैसी लगभग कई अपकमिंग SUV कार 2023-2025 में भारत में लॉन्च होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

10 लाख की रेंज में आती हैं ये 7-सीटर SUV और MPV कारें

ये खबर उनके बहुत काम आएगी, जिनकी आमदनी कम है, लेकिन वे बड़े परिवार के मुखिया हैं। फैमिली के साथ यात्रा करने के लिए बजट वाली 7-सीटर तलाश रहे हैं तो आपकी ये तलाश पूरी हुई। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि देश में कौन-सी वो 7-सीटर कार मौजूद हैं, जो सस्ती भी हैं और अच्छी भी। आपको क्रमवार सभी अफोर्डेबल 7-सीटर कार के बारे में बताते हैं। आप अपने विवेक, जरूरत और बजट के हिसाब से इनमें से किसी का चुनाव कर सकते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.