Move to Jagran APP

Auto Expo 2020: चीनी ऑटोमोबाइल कंपनी Haima ने भारतीय बाजार में की डेब्यू, पेश किया इलेक्ट्रिक कार

Auto Expo 2020 में कंपनी ने अपने 3 मॅाडल्स को डिस्प्ले किया है। कंपनी 2022 तक भारतीय बाजार में पूरी तरह से आ जाएगी।

By Harshit HarshEdited By: Published: Fri, 07 Feb 2020 07:10 PM (IST)Updated: Fri, 07 Feb 2020 07:10 PM (IST)
Auto Expo 2020: चीनी ऑटोमोबाइल कंपनी Haima ने भारतीय बाजार में की डेब्यू, पेश किया इलेक्ट्रिक कार
Auto Expo 2020: चीनी ऑटोमोबाइल कंपनी Haima ने भारतीय बाजार में की डेब्यू, पेश किया इलेक्ट्रिक कार

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। चीनी कार निर्माता कंपनी Haima ऑटोमोबाइल ने दिसंबर 2019 में कंफर्म किया था कि वो 2020 में भारतीय बाजार में एंट्री करने वाली है। कंपनी ने Auto Expo 2020 में अपनी इलेक्ट्रिक कार Bird Group के साथ पार्टनरशिप में पेश किया है। Auto Expo 2020 में Haima E1 EV को शोकेस करने के साथ ही कंपनी ने भारत में अपना डेब्यू कर लिया है। Auto Expo 2020 में कंपनी ने अपने 3 मॅाडल्स को डिस्प्ले किया है। कंपनी 2022 तक भारतीय बाजार में पूरी तरह से आ जाएगी। आइए, जानते हैं इस इलेक्ट्रिक कार में क्या खास फीचर्स दिए गए हैं।

loksabha election banner

Haima E1 EV को 2022 तक भारत में पूरी तरह से उतारा जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक कार की असेंबलिंग भी भारत में शुरू हो सकती है। कंपनी हर साल करीब 5,000 यूनिट्स को भारत में असेंबल करने पर विचार कर रही है। भारत में पेश हुए E1 EV में चीनी वेरिएंट के मुकाबले काफी सारे बदलाव किए गए हैं। इसे भारत में कब लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत क्या रहने वाली है, इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत Rs 10 लाख हो सकती है।

Haima के दो और अन्य मॉडल्स- 7X MPV और 8S midsize SUV को भी इस Expo में डिस्प्ले किया जाएगा। Bird Electric जल्द ही Haima E1 EV via के आउटलेट्स ओपन कर सकती है। आपको बता दें Haima E1 EV को चीन में Aishang EV 360 के नाम से जाना जाता है। इस कार को एक बार चार्ज करने पर 352km तक रन किया जा सकता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.