Move to Jagran APP

ऑटो एक्सपो 2018 में BMW X3 हुई पेश, इनसे होगा मुकाबला

नई BMW X3 को पहली बार मई 2017 में दुनिया के सामने पेश किया गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है।

By Bani KalraEdited By: Published: Mon, 12 Feb 2018 07:04 PM (IST)Updated: Tue, 13 Feb 2018 09:46 AM (IST)
ऑटो एक्सपो 2018 में BMW X3 हुई पेश, इनसे होगा मुकाबला
ऑटो एक्सपो 2018 में BMW X3 हुई पेश, इनसे होगा मुकाबला

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। ऑटो एक्सपो 2018 में BMW ने अपनी 3rd जनरेशन की X3 से को पेश कर दिया है। जानकारों की माने तो कंपनी जल्द ही नई X3 को लॉन्च कर इसकी कीमत का खुलासा भी कर देगी. कायास लगाए जा रहे हैं कि इसे आने वाले महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। इसका मुकाबला वॉल्वो एक्ससी60, नई ऑडी क्यू5, मर्सिडीज़-बेंज जीएलसी और रेंज रोवर ईवोक से होगा।

loksabha election banner

नई BMW X3 को पहली बार मई 2017 में दुनिया के सामने पेश किया गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है। नई BMW X3 पहले से ज्यादा कम वज़नी और ज्यादा एयरोडायनामिक है, इस वजह से इसका माइलेज भी बढ़ा है।

अग्रेसिव लुक्स: नई BMW X3 को BMW के नए क्लस्टर आर्किटेक्चर प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। इस में बड़ी किडनी ग्रिल दी गई है, इसके दोनों ओर ड्यूल-बेरल प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटों के साथ दिए गए हैं। साइड वाले हिस्से का डिजायन मौजूदा मॉडल से मिलता-जुलता है। यहां 18 इंच के नए अलॉय व्हील दिए गए हैं। पीछे की तरफ ध्यान दें तो यहां 3डी एलईडी टेललैंप्स, रूफ माउंटेड स्पॉइलर और ट्विन एग्जॉस्ट पाइप दिए गए हैं।

नए फीचर्स: केबिन में कई फीचर 5-सीरीज से लिए गए हैं। सेंटर कंसोल पर BMW आईड्राइव इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसे टच और वॉइस कमांड से ऑपरेट किया जा सकता है। इस में पहले की तरह 12.3 इंच की स्क्रीन, निफ्टी हैड्स-अप डिस्प्ले के साथ दी गई है। इसके अलावा मल्टी कलर एम्बिएंट लाइटिंग, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और केबिन में जगह-जगह क्रोम हाइलाइटर भी दिए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.