Ashok Leyland पर भी पड़ा सुस्ती का असर, घटी ट्रक और बसों की बिक्री
Ashok Leyland ने बीते महीने में घरेलू बिक्री में 57 फीसद की गिरावट के साथ 7851 यूनिट्स की बिक्री की है।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी अशोक लीलैंड ने सितंबर 2019 की सेल्स रिपोर्ट जारी की है। कंपनी ने बीते महीने में घरेलू बिक्री में 57 फीसद की गिरावट के साथ 7,851 यूनिट्स की बिक्री की है। यहां हम जानेंगे किन अशोक लीलैंड ने किस-किस सेगमेंट में कितनी-कितनी गिरावट देखी है।
भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री इस समय सुस्ती के दौर से गुजर रही है, जिसके चलते देश की जानी-मानी वाहन निर्माता कंपनियों के लिए कम बिक्री का सिलसिला जारी है। देश की जानी-मानी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की कारों की बिक्री में भी भारी गिरावट देखने को मिली है और दूसरी बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंडई की बिक्री भी काफी घटी है। कुछ एक कंपनी को छोड़कर लगभग सभी ऑटोमोबाइल कंपनियों की बिक्री काफी घटी है। घरेलू बिक्री की बात करें तो कंपनी सितंबर 2018 में 18,078 यूनिट्स की बिक्री की थी, जिसके मुकाबले इस साल सितंबर में बहुत ज्यादा कम बिक्री हुई है।
MHCV की बिक्री की बात की जाए तो कंपनी ने इस सेगमेंट में 4035 यूनिट्स के साथ 69 फीसद की भारी गिरावट देखी है, वहीं LCV की बिक्री की बात की जाए तो बीते महीने कंपनी ने इस सेगमेंट में 3816 यूनिट्स के साथ 24 फीसद की गिरावट देखी है।
अशोक लीलैंड की कुल बिक्री की बात की जाए तो (घरेलू और एक्सपोर्ट) को मिलाकर बीते महीने 55 फीसद की गिरावट के साथ 8,780 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 19,347 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
अशोक लीलैंड हिंदुजा ग्रुप की प्रमुख कंपनी है। Ashok Leyland देश की दूसरी सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी है, जिसके हैवी ड्यूटी ट्रक और बस भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं।
यह भी पढ़ें:125cc Scooter खरीदने का है प्लान तो जानें Activa 125 ज्यादा पावरफुल है या Suzuki Burgman Street
यह भी पढ़ें: Hero HF Deluxe vs TVS Star City+: खरीदने के लिए कौन सी Bike रहेगी बेस्ट