Move to Jagran APP

Ashok Leyland की बिक्री अक्टूबर महीने में 17 फीसद बढ़ी, जानें कंपनी ने कितने बेचे वाहन

अशोक लेलैंड ने 17 फीसद की बढ़ोतरी के साथ अक्टूबर महीने में 15,149 वाहनों की बिक्री की है

By Ankit DubeyEdited By: Published: Thu, 01 Nov 2018 01:08 PM (IST)Updated: Thu, 01 Nov 2018 01:08 PM (IST)
Ashok Leyland की बिक्री अक्टूबर महीने में 17 फीसद बढ़ी, जानें कंपनी ने कितने बेचे वाहन
Ashok Leyland की बिक्री अक्टूबर महीने में 17 फीसद बढ़ी, जानें कंपनी ने कितने बेचे वाहन

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। कमर्शियल वाहन निर्माता अशोक लेलैंड ने 17 फीसद की बढ़ोतरी के साथ अक्टूबर महीने में 15,149 वाहनों की बिक्री की है। इससे बीते वर्ष समान अवधि में कंपनी ने 12,944 यूनिट्स की बिक्री की थी।

loksabha election banner

अक्टूबर 2018 के दौरान मीडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल (M&HCV) की 9,797 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जबकि अक्टूबर 2017 में यह आंकड़ा 9,140 यूनिट्स का था।

लाइट कमर्शियल व्हीकल (LCV) की बिक्री 41 फीसद की बढ़ोतरी के साथ पिछले महीने 5,352 यूनिट्स की रही है, जबकि अक्टूबर 2017 में यह आंकड़ा 3,804 यूनिट्स का रहा था।

अप्रैल से अक्टूबर 2018 के दौरान कंपनी की कुल बिक्री 33 फीसद की बढ़ोतरी के साथ 1,09,236 यूनिट्स की रही है। इससे बीते वर्ष समान अवधि में यह आंकड़ा 82,431 यूनिट्स का रहा था।

सितंबर 2018 की बिक्री

अशोक लेलैंड ने सितंबर महीने में 27 फीसद की साल-दर-साल बढ़त हासिल की थी। सितंबर महीने में कंपनी की बिक्री में 26 फीसद की बढ़ौतरी के साथ 19,373 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं, पिछले साल की बात की जाए तो, अशोक लेलैंड ने सितंबर 2017 में 15,371 यूनिट्स की बिक्री की थी। कंपनी ने लाइट कमर्शियल व्हीकल्स (LCV) सेगमेंट में 44 फीसद की बढ़ौतरी दर्ज की, जहां उसके 5,141 यूनिट्स बिके हैं। इसकी तुलना अगर पिछले साल के सितंबर महीने से की जाए तो कंपनी के 3,566 वाहन बिके थे। वहीं, मीडियम एंड हैवी कमर्शियल व्हीकल (MHCV) सेगमेंट में कंपनी के 14,232 यूनिट्स बिके। जबकि, सितंबर 2017 में ये आकंड़ा 11,805 यूनिट्स का था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.